जिले के 63.49 प्रतिशत से अधिक किसान बेच चुके हैं धान, खरीदे गए धान में से 52.34 प्रतिशत धान का उठाव

 जांजगीर-चांपा, 06 जनवरी, 2022/ जिले में समर्थन मूल्य पर 63 प्रतिशत से अधिक किसान अपना धान बेच चुके हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 239 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो रही है। धान खरीदी की प्रारंभ तिथि 1 दिसंबर से अब तक 1,26,931 किसानों द्वारा 5,28,829.64 टन धान बेचा जा चुका है। खरीदे गए धान में से 52.34 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है।
धान खरीदी व्यवस्था के प्रति किसान खुश –
     कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्ग-दर्शन में किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई बारदाने, तौल ,टोकन आदि की व्यवस्था के प्रति किसान खुश हैं। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में 1,99,933 पंजीकृत किसान है।
     उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विगत एक दिसंबर से राज्य के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। जांजगीर-चांपा जिले के 63 प्रतिशत से अधिक पंजीकृत किसान अपना धान बेच चुके हैं। विगत तीन वर्षों से किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से इनपुट अनुदान की राशि मिलने से पंजीकृत किसानों की संख्या में वृद्धि हुई है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवा कांगेस कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ,

Thu Jan 6 , 2022
मन्दसौर से ब्यूरो चीफ मंगल देव राठौर की खास रिपोर्ट युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मिलन समारोह संपन्न हुआ ढोढर। युवा कांग्रेस का माननखेडा में बुधवार को मिलन समारोह मध्यप्रदेश युथ कांग्रेस उपाध्यक्ष सोमील नाहटा, विधानसभा अध्यक्ष अंकित ललवानी, बलवंतसिंह कलालिया जनपद सदस्य, राहुल पाटीदार, रामनारायण राठोड़ प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस, कृष्णा […]

You May Like

advertisement