बरेली: दहेज के लिए मूकबाधिर महिला को सास-ससुर और देवर ने पीटा

दहेज के लिए मूकबाधिर महिला को सास-ससुर और देवर ने पीटा

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : थाना बारादरी निवासी महिला ने अपनी मूक बधिर पुत्री के ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को महिला ने महिला थाने में उसकी पुत्री के ससुराल वालों पर कार्यवाही की मांग की हैं।
जानकारी के अनुसार थाना बारादारी के संजय नगर निवासी महिला ने बताया कि उसकी पुत्री का विवाह थाना दातागंज निवासी बबलू के साथ हुआ था। महिला ने बताया कि उसकी पुत्री सुन व बोल नही सकती, जो कि उसके ससुराल वालों को पहले ही बता दिया गया था। 2 जनवरी 2023 को महिला अपनी पुत्री से मिलने उसके घर गई थी। वहां उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे थे। जब महिला ने इसका कारण पूछा तो ससुराल वाले बोले कि 50 हजार और दहेज दो नही तो तेरी बेटी को ऐसे ही मारते रहेंगे। जिसके बाद महिला अपनी बेटी को घर वापस ले आई। वहीं, मंगलवार को महिला ने महिला थाने में ससुराल वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: ट्रेड यूनियंस फेडरेशन की मीटिंग का हुआ आयोजन

Wed May 17 , 2023
ट्रेड यूनियंस फेडरेशन की मीटिंग का हुआ आयोजन दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय में साथी सुनील जैन की अध्यक्षता में एक मीटिंग का आयोजन हुआ । जिसमे रजउ में फोम फेक्ट्री में हुये अग्निकांड में दिवंगत हुए 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत पर दुख व्यक्त […]

You May Like

Breaking News

advertisement