श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में नवरात्र के छठे दिन हुई मां कात्यायनी देवी की पूजा

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में नवरात्र के छठे दिन हुई मां कात्यायनी देवी की पूजा।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

मां कात्यायनी देवी को प्रसन्न करने से होती है हर मनोकामना पूर्ण : महंत जगन्नाथ पुरी।

कुरुक्षेत्र, 20 अक्तूबर : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में नवरात्र के अवसर पर मानव समाज के कल्याण एवं विश्व शांति के लिए निरंतर मां दुर्गा शक्ति की आराधना एवं पूजा चल रही है। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं संतों के सान्निध्य में बारह ज्योतिर्लिंगों पर अनुष्ठान के बाद लाई गई मां भगवती की अखंड ज्योति पर मंत्रोच्चारण के साथ विद्वान ब्राह्मणों द्वारा छठे दिन मां कात्यायनी देवी स्वरूप की पूजा अर्चना की गई।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि मां भगवती के विभिन्न स्वरूपों में मां कात्यायनी स्वरूप का पसंदीदा रंग लाल रंग है। मां के कात्यायनी देवी स्वरूप को शहद बहुत प्रिय है। इस दिन भोग के रुप में मातारानी को शहद अर्पित किया जाता है। उन्होंने बताया कि नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाने से आकर्षण शक्ति में वृद्धि होती है। इस अवसर पर स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, नाजर सिंह, बिल्लू पुजारी, कविता, प्रमिला इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी नवरात्र पूजन करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बच्चों द्वारा किए जा रहे हैं दशहरा पर्व आयोजन

Fri Oct 20 , 2023
बच्चों द्वारा किए जा रहे हैं दशहरा पर्व आयोजन। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। बच्चों को मिल रही है बुराई पर अच्छाई की जीत की शिक्षा। कुरुक्षेत्र, 20 अक्तूबर संजीव कुमारी : नवरात्रि महोत्सव समापन होने जा रहा है तो नन्हे नन्हे बच्चों में दशहरा पर्व को लेकर उत्साह है। इसी लिए […]

You May Like

Breaking News

advertisement