एमपी संतोख सिंह चौधरी और डीजी हेल्थ डॉ० रहेजा का होगा नागरिक अभिनन्दन

एमपी संतोख सिंह चौधरी और डीजी हेल्थ डॉ० रहेजा का होगा नागरिक अभिनन्दन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

अतुलनीय योगदान एवं सेवा हेतु अवार्ड।
दिल्ली के कंस्टीटूशन क्लब में किया जाएगा सम्मानित।

नई दिल्ली, 22 जुलाई : दिल्ली के डायरेक्टर जनरल हेल्थ डॉ० एस एम रहेजा का चयन उन्नत भारत सेवाश्री नागरिक अभिनन्दन हेतु किया गया है। सेवाश्री अवार्ड समिति द्वारा इस की घोषणा आज की गयी। डॉ० वर्त्तमान में डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विस दिल्ली होने के साथ ही दिल्ली के जीबी पंत हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट भी हैं। चिकित्सा जगत में उनके अतुलनीय योगदान हेतु उनका चयन इस पुरूस्कार हेतु किया गया है। 
इसके साथ ही पंजाब के जालंधर में जनसामान्य की सेवा हेतु एमपी संतोख सिंह चौधरी को नागरिक अभिनंदन से नवाजा जाएगा। श्री संतोख सिंह चौधरी वर्तमान में जालंधर से लोकसभा के सदस्य सांसद हैं।
आज दिल्ली में सुषमा नाथ द्वारा डीजी हेल्थ डॉ० रहेजा एवं एमपी संतोख सिंह चौधरी को अवार्ड नॉमिनेशन एवं निमंत्रण लेटर दिया गया। इस अवसर पर एडवोकेट सुचेता, युवा अध्यक्ष अखिल नाथ और नरेश कुमार भी मौजूद रहे।
संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा नाथ ने इस अवार्ड की घोषणा कर डॉ० रहेजा और एमपी संतोख सिंह चौधरी द्वारा की गयी सेवा हेतु आभार व्यक्त किया, और कहा की यह पुरूस्कार एक प्रेरणा स्त्रोत होने के साथ ही एक धन्यवाद मात्र है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्जोग्रेन बीमारी से पीड़ित संतोष हुड्डा को 15 साल बाद आंखों में आए आंसू, आयुर्वेदिक इलाज से मिला नया जीवन

Fri Jul 22 , 2022
स्जोग्रेन बीमारी से पीड़ित संतोष हुड्डा को 15 साल बाद आंखों में आए आंसू, आयुर्वेदिक इलाज से मिला नया जीवन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 आयुर्वेद से हुआ स्जोग्रेन सिंड्रोम जैसी लाइलाज बीमारी का इलाज संभव।स्जोग्रेन जैसी लाइलाज बीमारी से पीड़ित संतोष देवी को 16 साल […]

You May Like

advertisement