कन्नौज: क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों का बटन दबाकर सांसद सुब्रत पाठक ने किया लोकार्पण

कन्नौज

क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों का बटन दबाकर सांसद सुब्रत पाठक ने किया लोकार्पण

ब्लॉक के आला अधिकारी भाजपा नेता कार्यक्रम में रहे उपस्थित।

रिपोर्ट अवनीश कुमार तिवारी

कस्बा हसेरन के ब्लॉक मुख्यालय सभागार मे क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों के लोकार्पण का कार्यक्रम किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक रहे। मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सांसद सुब्रत पाठक ने बटन दबाकर लोकार्पण का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत माल्यार्पण व पगड़ी पहनाकर किया गया। कार्यक्रम मे उन्होंने बताया भारतीय जनता पार्टी द्वारा सबका साथ सबका विकास लेकर डबल इंजन की सरकार द्वारा प्रदेश में विकास कार्य किए जा रहे हैं। गरीबों को मुफ्त इलाज के बारे में बताया। भाजपा परिवर्तन की पार्टी है। प्रदेश और देश में परिवर्तन आ रहा है। यह हम और सबकी गरीबों की पार्टी है। सरकार द्वारा तेजी से विकास का कार्य किया जा रहा है। गरीबों को साथ लेकर चलने वाली भाजपा सरकार है। कार्यक्रम मे कन्नौज जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य , कन्नौज जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत , तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत , हसेरन ब्लाक प्रमुख सीमा शाक्य , भाजपा कन्नौज महामंत्री शैलेंद्र द्विवेदी , खंड विकास अधिकारी निरंजन त्रिवेदी , भाजपा महिला मोर्चा सुमन शाक्य , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामचंद्र , नीरज राजपूत , संजय राजपूत उर्फ टिंकू , शशि अवस्थी , पूर्व प्रधान राजेश ब्लॉक के आला अधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: 1नवंबर 202314 कोसी परिक्रमा को लेकर अधिकारियों ने की ड्यूटी ब्रीफिंग

Tue Nov 1 , 2022
अयोध्या :———1नवंबर 202314 कोसी परिक्रमा को लेकर अधिकारियों ने की ड्यूटी ब्रीफिंगमनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या14 कोसी परिक्रमा को लेकर अधिकारियों ने की ड्यूटी ब्रीफिंग। जोनल मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को सौंपी गई ड्यूटी। सभी अधिकारी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पॉइंट पर होंगे तैनात। कमिश्नर नवदीप रिणवा का बयान। […]

You May Like

advertisement