कागजों में जल रहे नगर पंचायत के अलाव

कागजों में जल रहे नगर पंचायत के अलाव

आलापुर (अम्बेडकर नगर) | नगर पंचायत जहांगीरगंज में कड़ाके की ठंड के बावजूद नगर पंचायत की तरफ से जलाये जा रहे अलाव नाकाफी साबित हो रहे है। लोग ठण्ड से बचने के लिए खुद की लकड़ियों का इंतजाम कर अलाव जलाने को मजबूर है। लेकिन गलन भरी सर्दी का सितम जारी है इसके चलते दूर दराज से आने वाले लोगों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है जबकि नगर पंचायत जहाँगीरगंज में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था अत्यन्त जरूरी है। ठंड के मौसम में बुजुर्गों को काफी समस्याएं हो रही हैं। जहांगीरगंज थाने के सामने रोडवेज बस स्टैंड, राजेसुल्तानपुर तिराहा सहित कई महत्वपूर्ण जगह है। जहां लोग ठहरते हैं। वहां भी अलाव की व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हो रही हैं। सामाजिक लोगों ने बताया कि नगर पंचायत में भीड़भाड़ अधिक रहता है। ठंड के मौसम में लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में लोग अलाव के अभाव में ठिठुर रहे हैं, जिसकी शिकायत के लिए अधिशासी अधिकारी से दूरभाष के माध्यम से वार्ता करना चाहा लेकिन उनका फोन नहीं लगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शैक्षिक महासंघ व जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया प्रधानाचार्य को सम्मानित

Thu Jan 16 , 2025
शैक्षिक महासंघ व जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया प्रधानाचार्य को सम्मानित अम्बेडकरनगर। जनपद के टॉप पॉच माध्यमिक विद्यालयों में शुमार गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर के प्रधानाचार्य कप्तान सिंह को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,अयोध्यामण्डल,माध्यमिक संवर्ग,उत्तर प्रदेश ने किया।ज्ञातव्य […]

You May Like

advertisement