अयोध्या: कलश यात्रा के साथ नन्दीग्राम महोत्सव की हुई शुरूआतहजारों राम भक्तों संग हुई भरतकुंड परिक्षेत्र की परिक्रमा

अयोध्या:———
कलश यात्रा के साथ नन्दीग्राम महोत्सव की हुई शुरूआत
हजारों राम भक्तों संग हुई भरतकुंड परिक्षेत्र की परिक्रमा
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
बुधवार को भगवान राम के छोटे भाई भगवान भरत के तपोस्थली भरतकुंड तीर्थ स्थल पर सुबह श्री हनुमान भरत मिलाप मंदिर से कलश यात्रा के साथ भरतकुंड परिक्षेत्र की परिक्रमा कर श्री नंदी ग्राम महोत्सव की शुरुआत की गयी। भैया भरत के सम्पूर्ण तपोस्थली क्षेत्र की परिक्रमा महंत श्री परमात्मा दास ,सम्पूर्णा दास ,पवन पांडेय,राकेश कसौधन ,भरतकुंड चैयरमेन मो राशिद ,जिला पंचायत सदस्य राजा मान सिंह ,राहुल पांडेय, पवन दास ,सतेंद्र पांडेय,आदित्य तिवारी ,सूर्यकांत पांडेय,समेत हजारो राम भक्तो के जयघोष द्वारा कलश यात्रा के साथ सम्पन्न हुई। कलश यात्रा के सम्पन्न होने के साथ नंदी ग्राम महोत्सव की शुरुआत हुई। नन्दीग्राम महोत्सव में छतीसगढ़ से चलकर आये उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश नरेंद्र व्यास ने सपरिवार कार्यक्रम में भगवान भरत मिलाप मन्दिर में पूजन अर्चन कर नन्दीग्राम महोत्सव का हिस्सा बने और भगवान राम, भरत ,एवम भगवान हनुमान की स्तुति की।
नंदीग्राम महोत्सव कार्यक्रम में प्रशिद्ध आल्हा गायक फौजदार सिंह जौनपुरिया ,का कार्यक्रम लोगो के बीच चर्चा का विषय बना रहा वही कई स्कूलों ने भी सास्कृतिक कार्यक्रम कर भक्तो का मन मोह लिया। सांस्कृतिक विभाग द्वारा कार्यक्रम में बृजनृत्य पर्यटन विभाग मथुरा का सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगो में मनमोहक रहा।वही सुरक्षा की कमान संभाले पूराकलंदर के एस एस आई संतोष सिंह अपने पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्रवाल सभा सेक्टर 5 का महाराजा अग्रसेन जयंती समारोहकार्यक्रम के दौरान करवाई जाएंगी प्रतियोगिताएं : सचिन गुप्ता

Wed Oct 25 , 2023
अग्रवाल सभा सेक्टर 5 का महाराजा अग्रसेन जयंती समारोहकार्यक्रम के दौरान करवाई जाएंगी प्रतियोगिताएं : सचिन गुप्ता। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 25 अक्तूबर : अग्रवाल सभा सेक्टर 5 के प्रधान व वरिष्ठ अधिवक्ता सचिन गुप्ता ने बताया कि 29 अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती बड़े धूमधाम से पिपली रोड़ […]

You May Like

Breaking News

advertisement