एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय भोरिंग, महासमुंद में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

महासमुंद 31 अगस्त 2025/ हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय भोरिंग में राष्ट्रीय खेल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। प्राचार्य महेन्द्र कुमार टंडन की उपस्थिति में व्यायाम शिक्षक नीलम साहू एवं गौरव शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया, जिसमें अन्य शिक्षकों ने भी सहयोग दिया।

लगभग 170 विद्यार्थियों ने कुल 12 खेलों में भाग लिया। प्रतियोगिताओं में मनोरंजक खेल फुगड़ी, रस्सी कूद, बोरा दौड़, आलू दौड़, नींबू-चम्मच दौड़ और जलेबी दौड़ के साथ-साथ प्रतिस्पर्धात्मक खेल बाहु-कुश्ती, शतरंज, बैडमिंटन, भाला फेंक, तवा फेंक और गोला फेंक शामिल थे। इनमें कुछ पारंपरिक भारतीय खेलों को भी बढ़ावा दिया गया।विद्यालय प्रांगण उत्साह और जयकारों से गूंज उठा। समारोह में सामूहिक नारा “हर गली हर मैदान खेले, सारा हिन्दुस्तान खेले” का आकर्षण रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रमिकों के पंजीयन और योजनाओं के आवेदन के लिए मोबाइल कैंप का आयोजन

Sun Aug 31 , 2025
महासमुंद 31 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन नवीनीकरण और योजनाओं के आवेदन एवं निराकरण के लिए मोबाइल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि इन […]

You May Like

Breaking News

advertisement