कुरुक्षेत्र की जनता को अपना परिवार बताने वाले नवीन जिंदल ने 10 साल तक जनता की सुध तक नहीं ली : अशोक अरोड़ा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

अरोड़ा बोले, नहीं हुए किसी के सुख दुख में शामिल, कोरॉना काल तथा बाढ़ के समय कहीं नजर नहीं आए नवीन जिंदल।
चुनाव में नवीन जिंदल को करारा सबक सिखाएगी कुरुक्षेत्र की जनता : अशोक अरोड़ा।
कांग्रेस के वोट बैंक के सहारे ही दो बार चुनवा जीते थे जिंदल, अपना वोट बैंक होता तो 2014 में तीसरे नंबर पर ना रहते : अरोड़ा।
30 मार्च को थानेसर हलके के एक दर्जन से अधिक गांव में सुशील गुप्ता तथा अशोक अरोड़ा चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित।

कुरुक्षेत्र, 27 मार्च : इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुशील गुप्ता तथा कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा 30 मार्च को थानेसर हल्के के एक दर्जन से अधिक गांव में जनसभाएं आयोजित करके इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को वोट देने की अपील करेंगे। इन जनसभाओं की तैयारी को लेकर अशोक अरोड़ा ने आज केडीबी रोड स्थित अपने कार्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से इन चुनावी जनसभा में अधिक से अधिक भीड़ जुटाना की अपील की गई।
बैठक में मेहर सिंह रामगढ़, जसमेर घराडसी, रणबीर बूरा, पूर्व पार्षद ओम प्रकाश ओपी, ओम प्रकाश पलवल,सेवानिवृत्ति डीईटीसी, ओम प्रकाश हथीरा, राजकुमार चौधरी, टेकचंद बरना, सुभाष पलवल, कुलदीप हथीरा, सुभाष पाली, सुभाष मिर्जापुर, रोशन शर्मा सहित अनेक कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अशोक अरोड़ा ने कहा इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल में हरियाणा और देश में भाजपा सरकार ने कोई भी काम नहीं किया। जनता का हर वर्ग सरकार से दुखी है। भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल द्वारा कुरुक्षेत्र को अपना परिवार बताने पर तंज कसते हुए अरोड़ा बोले जब कुरुक्षेत्र की जनता कोरोना काल में त्राहि- त्राहि कर रही थी,ऑक्सीजन की कमी के कारण लोग मर रहे थे, दुकानदारों, रेहडी वालों, मजदूर हर किसी का काम धंधा चौपट हो गया था। रोटी के लाले पड़ गए थे। ऐसे समय में नगर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं इन लोगों का सहयोग कर रही थी। उस समय में नवीन जिंदल ने कुरुक्षेत्र की जनता की जिसे वह अब अपना परिवार बता रहे हैं उस परिवार की कोई सुध भी नहीं ली थी। इतना ही नहीं बाढ़ के समय में जब कुरुक्षेत्र डूबा हुआ था, लोग घरों की छत पर बैठे थे, उनके घरों का सारा सामान पानी में डूब गया था, नगरवासी मुसीबत में थे, ऐसे समय में नवीन जिंदल ने इस परिवार की कोई खैर खबर नहीं ली। पिछले 10 साल से गायब रहने वाले नवीन जिंदल को अब चुनाव के समय केवल मात्र वोट बटोरने के लिए कुरुक्षेत्र की जनता की याद आई है।
अशोक अरोड़ा ने यह भी कहा कि अग्रवाल समाज के दानवीर कर्ण माने जाने वाले स्वर्गीय सेठ धर्मचंद के सुपुत्र पूर्व विधायक रमेश गुप्ता की धर्मपत्नी की मृत्यु पर परिवार का दुख बांटने व शोक प्रकट करने तक नहीं आए थे जिंदल। फिर वह किस मुंह से कुरुक्षेत्र की जनता को अपना परिवार कहते हैं। उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल ने 2004 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में यहां से लोकसभा का चुनाव जीता था, उस समय हरियाणा में कांग्रेस ने सभी 10 सीटों पर विजय हासिल की थी। सन 2009 में भी जब नवीन जिंदल कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में यहां से जीत कर गए, तो उसे समय प्रदेश में कांग्रेस ने लोकसभा की 10 में से 9 सीटे जीती थी। उस समय नवीन जिंदल कांग्रेस के वोट बैंक के सहारे जीते थे।अगर नवीन जिंदल का अपना ही वोट बैंक होता तो 2014 में जिंदल तीसरे नंबर पर ना रहते। पूर्व मंत्री अरोड़ा ने कहा अब नवीन जिंदल भाजपा का टिकट मिलने से कुछ मिनट पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में किस दबाव में शामिल हुए जनता अच्छी तरह जानती है। आने वाले चुनाव में कुरुक्षेत्र की जनता नवीन जिंदल का सूपड़ा साफ करेगी और गठबंधन के प्रत्याशी डॉ.सुशील गुप्ता को भारी बहुमत से विजय बनाकर लोकसभा में भेजेगी।
अशोक अरोड़ा ने कहा कि नवीन जिंदल जिस विकसित भारत की बात करते हैं, उस भारत में देश की 80 करोड़ जनता 5 किलो मुफ्त अनाज के सहारे अपना पेट पालती है। उस देश का युवा जान पर खेल कर डोंकी के जरिए विदेश में बेरोजगारी के कारण मजदूरी करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्या यही विकसित भारत है। अरोड़ा बोले ऐसा कोई परिवार नहीं जिसमें कम से कम 1 लीटर पेट्रोल या डीजल की खपत न होती हो। 1 लीटर डीजल व पेट्रोल पर हर उपभोक्ता 40 रुपए टैक्स देता है। इस प्रकार केंद्र की मोदी सरकार जनता द्वारा दिए गए टैक्स के पैसे से ही अनाज बांट कर कोई जनता पर एहसान नहीं कर रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की वह घर-घर जाकर मतदाताओं को भाजपा की जन विरोधी नीतियों के बारे में बताएं।
30 मार्च की जनसभाएं –
30 मार्च को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता तथा पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा खेड़ी ब्राह्मण, आलमपुर, सुनेहडी, सलारपुर, ईसाकपुर, शादीपुर, बीड अमीन, तिगरी, कंवार खेड़ी, किरमच, हथीरा, झिंझर पुर, घराडसी ऊब, पिंडारसी, बारना, चनारथल कॉलोनी में जनसभाएं कर वोट देने की अपील करेंगे।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: दक्षिण प्रभाग पोस्ट 11 की मासिक बैठक का आयोजन हुआ,

Wed Mar 27 , 2024
सागर मलिक नव नियुक्त मुख्य वार्डन डॉo कमल घनसाला जी के द्वारा दिए गए मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश के बिंदुओं के क्रियान्वयन हेतु उपनियंत्रक श्यामेंद्र कुमार साहू के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 27.03.2024 को दक्षिण प्रभाग की पोस्ट संख्या 11 की मासिक बैठक का आयोजन श्रीमती विमला शर्मा, पोस्ट वार्डन […]

You May Like

Breaking News

advertisement