नारी शक्ति की उपासना तथा कन्या पूजन का पर्व है नवरात्र : ब्रह्मचारी

नारी शक्ति की उपासना तथा कन्या पूजन का पर्व है नवरात्र : ब्रह्मचारी।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
 
नवरात्रों पर ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने की राष्ट्र कल्याण की कामना।
 
कुरुक्षेत्र, 19 अक्तूबर : देश के विभिन्न राज्यों में अध्यात्म, समाज कल्याण, शिक्षा, योग एवं गौ संरक्षण के लिए संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने नवरात्र महोत्सव के चलते कहा कि नवरात्र पूजन से ही वास्तव में समाज को नारी सम्मान की प्रेरणा मिलती है। हमें मां भगवती का साक्षात्कार होता है। सारे संसार का पालन सृजन उन्हीं के हाथ में है।
इस मौके पर उन्होंने विश्व शांति, राष्ट्र कल्याण एवं सर्व सुख समृद्धि की भी कामना की। ब्रह्मचारी ने हरिद्वार रवाना होने से पूर्व कहा कि नवरात्र नारी शक्ति के सम्मान के लिए एवं नारी शक्ति की पहचान दिलाने की अवसर है। यह नारी शक्ति की उपासना का पर्व है तो कन्या पूजन के साथ उसकी रक्षा का भी प्रण है। ब्रह्मचारी ने समाज की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि फिर क्यों कुछ स्थानों पर बेटियों के साथ इस प्रकार का भेदभाव होता है। ब्रह्मचारी ने कहा कि नारी शक्ति के प्रति और विशेष रूप से कन्या संतान के प्रति कितना सम्मान हमारे देश में है। नारी वह शक्ति है, जिसके कारण सृष्टि का अस्तित्व है। उन्होंने कहा कि वास्तव में बेटियाँ परिवार, समाज और देश का गौरव होती हैं। इसलिए कन्या पूजन इस देश की जन भावनाओं के साथ जुड़ा हुआ है।
जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्रेन के क्षेत्र में मिशन के रूप में काम करेंगे : डॉ. राज नेहरू

Thu Oct 19 , 2023
क्रेन के क्षेत्र में मिशन के रूप में काम करेंगे : डॉ. राज नेहरू। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने एनसीवीटीई के मानकों के अनुरूप क्रेडिट बेस प्रोग्राम तैयार करने का किया एलान।श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के स्किल डिपार्टमेंट आफ ऑटोमेटिव स्टडीज और एसीई के विशेषज्ञों द्वारा […]

You May Like

Breaking News

advertisement