
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी।
कुरुक्षेत्र, 23 जून : भारतीय अटल सेना (रजि.) के प्रदेश अध्यक्ष राकेश दीक्षित की स्वीकृति एवं अनुशंसा पर संगठन के जिला अध्यक्ष मेघराज बंसल ने जिले में संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार श्रवण कुमार को भारतीय अटल सेना, कुरुक्षेत्र का थानेसर हल्का अध्यक्ष, केहर सिंह को जिला महामंत्री तथा जसबीर सिंह अटवाल को जिला सचिव नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जिला अध्यक्ष मेघराज बंसल ने कहा कि संगठन निरंतर समाज सेवा, राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की नीतियों, सिद्धांतों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ- साथ संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर संगठन के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व एवं सक्रिय योगदान से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा संगठन की गतिविधियों का दायरा और अधिक विस्तृत होगा।

