अजमेर:भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती पहुंचे ख्वाजा के दरबार में

ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अली
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती पहुंचे ख्वाजा के दरबार में
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती का अजमेर पहुंचने पर हुआ जगह-जगह भव्य स्वागत

09 जुलाई, 2023। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती आज प्रातः अजमेर हेतु रवाना हुए, जहां उनका बगरू एवं दूदू में मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया एवं किशनगढ़ में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष व अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया एवं अजमेर पहुंचने पर मोर्चा के अजमेर शहर व अजमेर देहात के जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा साफा पहनाकर व फूल मालाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

उसके पश्चात मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ख्वाजा गरीब नवाज मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह में जियारत कर देश व प्रदेश में अमन शांति की कामना की।
दरगाह बाजार निजाम गेट पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर जिलाध्यक्ष शफीक खान की अगुवाई में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हमीद मेवाती का फूल माला व साफा पहनाकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया अंजुमन सैयद जादगान की ओर से सैयद गफ्फार काजमी ने सभी का दस्तारबंदी की में दुआ जियारत सय्यद अफसान चिश्ती ने करवाई

इस मौके पर मेवाती साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान,मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान, प्रदेश उपाध्यक्ष फरमान कुरेशी, जावेद कुरेशी, अयूब खान, सिकंदर बक्स, हमीद शेख, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद कागजी, मुंसिफ अली, जंग बहादुर पठान,प्रदेश मीडिया प्रभारी मुराद अली, महबूब कुरैशी,सह आई.टी प्रभारी मोहम्मद इरशाद हसनपुरा, गुलजार कुरैशी, अजमेर शहर अध्यक्ष शफीक पठान, चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष मोइनुद्दीन शेख, बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष इकबाल पठान, उदयपुर शहर जिला अध्यक्ष अख्तर सिद्दीकी,खालिद गॉड, सैयद मेहराज चिश्ती जैनुल आबेदीन घोसी मोइन खान शहजाद खान अमान खान इमरान इस्लामुद्दीन जावेद शेख रोशन पठान नवाब कुरैशी, शाहनवाज अंसारी, हनीफ खान उर्फ अन्नू भाई, इस्लामुद्दीन,सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

( कार्यालय मंत्री )

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सावन में भगवान भोलेनाथ के परम भक्त के तप स्थान पर पूजा का विशेष महत्व : महंत जगन्नाथ पुरी

Sun Jul 9 , 2023
सावन में भगवान भोलेनाथ के परम भक्त के तप स्थान पर पूजा का विशेष महत्व : महंत जगन्नाथ पुरी। ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। भगवान भोलेनाथ की सावन में बरसती है असीम कृपा। कुरुक्षेत्र, 9 जुलाई : भगवान भोलेनाथ के परम भक्त हैं ऋषि मारकण्डेय और भगवान भोलेनाथ की कृपा […]

You May Like

advertisement