उत्तराखंड: राहत की खबर उत्तराखंड में सस्ती हुई बिजली, मई के बिल में मिलेगी इतनी छूट

उत्तराखंड: राहत की खबर उत्तराखंड में सस्ती हुई बिजली, मई के बिल में मिलेगी इतनी छूट,
सागर मलिक

पिछले वित्तीय वर्ष में बिजली खरीद के लिए जो दर निर्धारित है, मार्च माह में निगम ने इससे कम दरों पर बिजली बाजार से खरीदी है। एफपीपीसीए के तहत इसका लाभ उपभोक्ताओं को मई माह के बिल में दिया जा रहा है।

प्रदेश में इस महीने बिजली सस्ती हो गई है। यूपीसीएल ने फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत बिजली दरों में औसत 89 पैसे प्रति यूनिट की छूट का ऐलान किया है। आने वाले बिल में उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में बिजली खरीद के लिए जो दर निर्धारित है, मार्च माह में निगम ने इससे कम दरों पर बिजली बाजार से खरीदी है। एफपीपीसीए के तहत इसका लाभ उपभोक्ताओं को मई माह के बिल में दिया जा रहा है।

एफपीपीसीए के तहत कुल 101 करोड़ रुपये (89 पैसे प्रति यूनिट) छूट का आदेश जारी कर दिया गया है। इससे पहले जुलाई में 30 पैसे, अगस्त में 52 पैसे, सितंबर में 23 पैसे, अक्तूबर में 70 पैसे, नवंबर में 88 पैसे, दिसंबर में 85 पैसे, मार्च में 1.19 रुपये प्रति यूनिट की छूट का लाभ उपभोक्ताओं को दिया जा चुका है।

किस श्रेणी में कितनी छूट
उपभोक्ता श्रेणी – प्रति यूनिट छूट(पैसे में)
घरेलू – 26 से 71
अघरेलू – 103
गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी – 97
प्राइवेट ट्यूबवेल – 31
कृषि गतिविधियां – 44 से 51
एलटी इंडस्ट्री – 95
एचटी इंडस्ट्री – 95
मिक्स लोड –
रेलवे ट्रैक्शन – 89
ईवी चार्जिंग स्टेशन – 89
अन्य निर्माण के लिए अस्थायी आपूर्ति – 110

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार: कड़ी सुरक्षा के बीच पत्नी राधिका के साथ हरकी पैड़ी पहुंचे अनंत अंबानी

Mon May 5 , 2025
हरिद्वार: कड़ी सुरक्षा के बीच पत्नी राधिका के साथ हरकी पैड़ी पहुंचे अनंत अंबानी, सागर मलिक गंगा महासभा के पदाधिकारीयों ने अनंत और राधिका का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने गंगा पूजन किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच […]

You May Like

Breaking News

advertisement