फिरोजपुर में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना पेट भर खाना खाए ना सोए यह हमारी संस्था का संकल्प है:जिम्मी कक्कड़

फिरोजपुर में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना पेट भर खाना खाए ना सोए यह हमारी संस्था का संकल्प है:जिम्मी कक्कड़

फिरोजपुर 11 मई 2023 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

फिरोजपुर में कोई भी व्यक्ति बिना पेट भर खाए ना सोए यह संकल्प लिए फिरोजपुर फाउंडेशन फिरोजपुर लंगर सेवा आगे बढ़ रही है, इसी कड़ी में आज शाम को ट्रामा वार्ड फिरोजपुर में जाकर श्री राजेश पुरी, श्री राजीव कपूर, रिटायर्ड कर्मचारी जुडिशल डिपार्टमेंट ने अपने और साथियों के साथ लंगर सेवा करके अपनी सेवा निभाई। उन्होंने कहा कि हमने बहुत समाज सेवा के कार्य किए हैं। लेकिन यह संस्था निष्काम सेवा कर रही है। इसीलिए हम रोजाना अपनी सेवा निभाने के लिए यहां पहुंच जाते हैं। श्री शैलेंद्र कुमार (बबला) ने बताया कि फिरोजपुर फाउंडेशन,फिरोजपुर लंगर सेवा फिरोजपुर में एकलौती संस्था है जो गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में खाना बांट रही है। उन्होंने यह भी बताया कि तकरीबन 1000 जरूरतमंद व्यक्तियों को इस संस्था द्वारा भोजन कराया जाता है। जिसमें कुछ भिखारी, बुजुर्ग दंपति भी शामिल हैं। जिनको उनके घरों तक लंगर भेजने का कार्य संस्था के सदस्य करते हैं। खाने में रोजाना दाल चावल, खिचड़ी और प्रसादे परोसे जाते हैं। डिसएबल बच्चों को दूध भी दिया जाता है। लंगर वितरण करने का समय दोपहर 12:00 बजे और शाम 7:00 बजे का रखा गया है।

श्री मुकेश (जिम्मी) कक्कड़, रजिंदर ओबरॉय और मनीष सचदेवा वरिष्ठ समाज सेवकों ने बताया कि हमारा संकल्प है कि फिरोजपुर में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना पेट भर खाना खाए ना सोए और कहा कि कोई भी दानी सज्जन अगर लंगर सेवा में अपनी सेवा निभाना चाहता है तो हमें संपर्क कर सकता है। दान देने वालों का हमारी संस्था पाई पाई का हिसाब रखती है और लंगर सेवा में दिया गया दान सिर्फ और सिर्फ लंगर में ही खर्च किया जाता है। इसलिए हमें सहयोग करने वाले सज्जनों की गिनती दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

इस मौके पर श्री शैलेंद्र कुमार (बाबला) मुकेश (जिम्मी) कक्कड़, राजेश पुरी, राजीव कपूर, अमन चावला, रजिंदर ओबरॉय, मनीष सचदेवा, अशोक गुलाटी एवं सनी मोंगा इत्यादि ने लंगर बांटने की सेवा निभाई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: पत्रकार कल्याण कोष और मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना हेतु आयोजित सीमित के प्रताव को दिया अनुमोदन ,

Thu May 11 , 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना हेतु आयोजित समिति के प्रस्ताव को दिया अनुमोदन।संवाददाता राजकुमार केसरवानीमृतक 09 पत्रकारों के आश्रितों को पत्रकार कल्याण कोष से कुल 45 लाख रूपये की आर्थिक सहायता का दिया गया अनुमोदन।गम्भीर रोग से ग्रस्त 5 पत्रकारों को […]

You May Like

Breaking News

advertisement