पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडलने वित्त वर्ष 2022-24 में रुपए 583.55 करोड़ की सकल आय अर्जित कर सर्वकालिक कीर्तिमान किया स्थापित

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल ने वित्त वर्ष 2023-24 में रु. 583.55 करोड़ की सकल आय अर्जित कर सर्वकालिक कीर्तिमान स्थापित किया है। उल्लेखनीय है कि मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव के कुशल मार्ग दर्शन में इज्जतनगर मंडल अपने सम्मानित रेल यात्रियों एवं रेल उपयोगकत्र्ताओं को संरक्षित, सुरक्षित, समयवद्ध, उन्नत एवं आरामदायक रेल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सतत् प्रयत्नशील है। मंडल द्वारा सेवित क्षे़त्रों के रेल यात्रियों एवं रेल उपयोगकर्ताओं के बीच रेल परिवहन सुविधा के प्रति विश्वास सुदृढ़ हुआ है। उपरोक्त उपलब्धि इसी का प्रतिफल है।

यात्रियों को बेहतर रेल यात्रा सुविधा उपलब्ध कराये जाने के फलस्वरूप यात्री संख्या में आशातीत वृद्धि दर्ज की गई है। इज्जतनगर मंडल पर वर्ष 2023-24 में यात्रियों की कुल संख्या 56 मिलियन दर्ज की गई, जोकि वर्ष 2022-23 की तुलना में 20.88 प्रतिशत अधिक है। इसी प्रकार यात्री यातायात से प्राप्त होने वाली आय में भी भारी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वर्ष 2022-23 में यात्री यातायात से प्राप्त होने वाली आय रु. 316.79 करोड़ के सापेक्ष वर्ष 2023-24 में रु. 352.37 करोड़ दर्ज की गई, जोकि 11.23 प्रतिशत अधिक है। अन्य कोचिंग आय से गत वर्ष में प्राप्त हुई रु. 21.62 करोड़ की तुलना में वर्ष 2023-24 में रु. 25.78 करोड़ दर्ज की गई है। जोकि पिछले वर्ष की तुलना में 19.27 प्रतिशत अधिक है। वाणिज्य विविध से आय वर्ष 2022-23 में रु. 3.12 करोड़ दर्ज की गई थी, जो वर्तमान वित्त वर्ष 2023-24 में 3.80 करोड़ दर्ज की गई, जोकि गत वर्ष की तुलना में 21.86 प्रतिशत अधिक है। टिकट जाँच से आय गत वर्ष 2022-23 में रु. 15.30 करोड़ के सापेक्ष वर्तमान वित्त वर्ष 2023-24 में रु. 16.35 करोड़ दर्ज की गई, जोकि गत वर्ष की तुलना में 7 प्रतिशत वृद्धि को दर्शाता है। पार्सल परिवहन के क्षेत्र में भी मंडल ने वर्ष 2023-24 में रु. 7.91 करोड़ की आय प्राप्त कर गत वर्ष की तुलना में 125 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर सर्वकालिक रिकार्ड कायम किया है।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडलने वित्त वर्ष 2022-24 में रुपए 583.55 करोड़ की सकल आय अर्जित कर सर्वकालिक कीर्तिमान किया स्थापित

Tue Apr 2 , 2024
दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल ने वित्त वर्ष 2023-24 में रु. 583.55 करोड़ की सकल आय अर्जित कर सर्वकालिक कीर्तिमान स्थापित किया है। उल्लेखनीय है कि मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव के कुशल मार्ग दर्शन में इज्जतनगर मंडल अपने सम्मानित रेल यात्रियों एवं रेल उपयोगकत्र्ताओं […]

You May Like

Breaking News

advertisement