![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230628-WA0004-1024x1024.jpg)
भारत विकास परिषद फिरोजपुर शहर की ओर से परिषद के संस्थापक डॉ सूरज प्रकाश जी की 103वीं जयंती मनाने के लिए कुष्ठ आश्रम बागी रोड फिरोजपुर शहर में कार्यक्रम का किया गया आयोजन
फिरोजपुर 28 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=
भारत विकास परिषद के संस्थापक डाक्टर सूरज प्रकाश की 103वीं जयन्ती मनाने के उपलक्ष्य पर भारत विकास परिषद फिरोजपुर शहर शाखा द्वारा कुष्ठ आश्रम,बागी रोड फिरोजपुर शहर मे एक कार्यक्रम का अयोजन किया गया। जिसमे कुष्ठ आश्रम के 110 सदस्यों को उनकी जरूरत का समान जैसे सैवलोन, बेटाडीन, बैंडिट, गौज,और काटन वगैरह दिये गए साथ मे मिठाई भी बांटी गई। इस अवसर पर परिषद के सचिव श्री विजय अरोड़ा ने भारत विकास परिषद के संस्थापक डाक्टर सूरज प्रकाश के जीवन पर तथा फिरोजपुर शहर की शाखा द्वारा किए गए सेवा के कार्यो पर अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर महिला विंग की सदस्य
श्रीमति जनक चौधरी ने श्रीमति पुष्पा लुना को नई सदस्या बनाया। परिषद के अन्य सदस्य श्री सुरेश शर्मा,महिंद्र पाल बजाज,रमण शर्मा, सुभाष चौधरी,शिवेन्द्र मछराल,कुलभुषन गौतम,सतीश ग्रोवर,कुलदीप बजाज,तरसेम ग्रोवर,प्रकाश चन्द,अमित कुमार,सतीश पूरी, श्रीमति शक्ति चोपड़ा,नरेश ग्रोवर,सन्गीता बजाज,सुखविंदर बेरी और अरुणा भोला विशेष रूप से उपस्थित रहे।