रोटरी क्लब फिरोजपुर रॉयल की ओर से ब्राह्मण सभा नमक मंडी फिरोजपुर (रजि:) को दो व्हीलचेयर भेंट किए

फिरोजपुर 24 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

रोटरी क्लब फिरोजपुर रॉयल ने भगवान श्री परशुराम मंदिर ब्राह्मण सभा नमक मंडी (रजि:) को दो व्हीलचेयर भेंट किए।
सबसे पहले पंडित लेखराज त्रिपाठी ने मंत्रों उच्चारण के बाद भगवान श्री परशुराम जी की ओर से आशीर्वाद दिया।

क्लब के अध्यक्ष श्री संदीप तिवारी ने कहा कि हमारी क्लब समय-समय पर स्लम एरिया बस्ती में जाकर जरूरतमंद लोगों की सेवा करती रहती है। उन्होंने अपनी मंशा जाहिर की कि किसी हैंडीकैप को व्हीलचेयर देनी है। इसलिए उन्होंने ब्राह्मण सभा नमक मंडी फिरोजपुर को चुना है। व्हीलचेयर भेंट करते समय क्लब के प्रधान श्री संदीप तिवारी ,सेक्रेटरी श्री कुणाल पुरी, कोषाध्यक्ष गोपाल सिंगला, जशन संधू तेजिंदर सिंह संधू और राजीव शर्मा उपस्थित थे।

श्री ब्राह्मण सभा की ओर से प्रधान पंडित प्रवीण शर्मा, सरहदी लोक सेवा समिति के प्रधान श्री कमल शर्मा, पंडित देशराज शर्मा, प्रदीप चानना, पंडित नरेश शर्मा, पंडित अश्वनी शर्मा पुजारी पंडित लेखराज शर्मा, परवीन सलवान, रमेश मोंगा इत्यादि उपस्थित थे।

ब्राह्मण सभा की ओर से रोटरी क्लब के प्रधान व सभी सदस्यों को सरोपा भेंट किया गया और सभी को सम्मान चिन्ह भेंट किया गया।

प्रधान प्रवीण शर्मा और कमल शर्मा ने बताया कि यह व्हीलचेयर हम उन परिवारों को देंगे जिन को इसकी जरूरत है। जरूरत पूरी हो जाने के बाद वह व्हीलचेयर वापस सभा में लाई जाएगी और फिर से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दी जाएगी। इसके लिए ब्राह्मण सभा ने रोटरी क्लब के प्रधान और सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत-पाक बंटवारे में शहीद होने वाले लगभग 10 लाख लोगों की स्मृति में बनेगा विश्व का सबसे भव्य स्मारक : सुधा

Sun Jul 24 , 2022
भारत-पाक बंटवारे में शहीद होने वाले लगभग 10 लाख लोगों की स्मृति में बनेगा विश्व का सबसे भव्य स्मारक : सुधा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 विभाजन विभीषिका दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए एक मंच पर एकत्रित हुए पंचनद स्मारक ट्रस्ट के हजारों लोग।प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

You May Like

advertisement