सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित 21 जरूरतमंद महिलाओं को मार्च 2025 महीने का राशन किया गया वितरण

सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित 21 जरूरतमंद महिलाओं को मार्च 2025 महीने का राशन किया गया वितरण।

वरिष्ठ समाज सेवक पीसी कुमार नन्ही परी रूहानी धवन मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे।

पंजाब (फिरोजपुर)
08 मार्च {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा श्री जगदीश बजाज प्रधान की अध्यक्षता में 21 जरूरतमंद व्यक्तियों/महिलाओं को मार्च महीने का राशन वितरण किया गया। श्री पीसी कुमार वरिष्ठ समाज सेवक मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। उन्होंने बताया कि वेलफेयर सोसाइटी सराहनीय कार्य कर रही है। लेकिन राशन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को ही मिलना चाहिए। सरकार को भी वोट बैंक की राजनीति छोड़कर जनरल कैटेगरी के गरीब लोगों के लिए आगे आना चाहिए।भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर प्रियागण में पंडित लेखराज त्रिपाठी पुजारी एवं,सोसाइटी के सदस्यों की ओर से सरबत के भले के लिए कामना की गई। श्री जगदीश बजाज एवं बृज भूषण धवन ने मुख्य अतिथि को सम्मान के तौर पर सिरोपा भेंट किया।

श्री जीएस सोढ़ी एडवोकेट ने बताया कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी है। हमारी संस्था शुरू से महिलाओं का सम्मान करती है। इसी कड़ी को मत दे नजर रखते हुए विशेष महिलाओं को जरूरतमंद महिलाओं को बुलाकर राशन वितरण किया गया है और यह काम आगे भी जारी रहेगा।

       इस मौके पर जगदीश बजाज, ब्रज भूषण धवन, बलविंदर शर्मा, जगदीश कक्कड़ एडवोकेट, जेएस सोढ़ी एडवोकेट,विनोद नरूला, कृष्ण कुमार,कुलदीप शर्मा, और मातृ शक्ति राज जुल्का ने भी राशन वितरण करने में अपनी सेवा निभाई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन संपन्न

Sun Mar 9 , 2025
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन संपन्न राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,71,183 वाद हुए निस्तारित रायबरेली, 8 मार्च 2025राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय रायबरेली में माननीय जनपद न्यायाधीश राजकुमार सिंह की […]

You May Like

advertisement