बुद्ध पूर्णिमा पर अरुणाय धाम शिवशक्ति पीठ आश्रम में यज्ञ व भंडारा आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

विश्व कल्याण के लिए संत समाज ने यज्ञ में डाली आहुतियां।
भंडारे में पहुंचे संत महात्मा और श्रद्धालु।

पिहोवा अरुणाय 16 मई : बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर गांव अरुणाय स्थित शिवशक्ति पीठ आश्रम परिसर में जनकल्याण विश्व शांति के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमेरिका से श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के संत महामंडलेश्वर 1008 स्वामी हरीशचंद्र पुरी
ने कहा कि संतों का काम समाज को जन कल्याण की राह दिखाना है। सेवा के सभी रास्ते ईश्वर की कृपा की ओर लेकर जाते हैं।
श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव महंत विश्वनाथ गिरी ने बताया की महामंडलेश्वर स्वामी हरीशचंद्र पुरी अमेरिका के न्यूयार्क में सनातन संत संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए लंबे समय से कार्यरत हैं। वहां के मूल निवासी भारतीय संस्कृति, योग व अध्यात्म के कायल हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि अपने बच्चो को भारतीय संस्कृति व नैतिकता से जरूर जोड़ें। कुरुक्षेत्र भूमि धार्मिक भूमि है। यहां संतों का आगमन रहता है।
संगमेश्वर मंदिर सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम और सभी सदस्यों ने भंडारे की पूरी व्यवस्था संभाली। गौतम ने कहा की महामंडलेश्वर स्वामी हरीशचंद्र पुरी की ओर से हर साल शक्ति पीठ में भंडारा तो आयोजित किया ही जाता है इसके साथ विशेष पर्व पर भी विश्व कल्याण के लिए यज्ञ और भंडारा होता रहता है। इस मौके पर भारत साधुसमाज के प्रदेशाध्यक्ष मंहत बंसी पुरी,शिवशक्ति पीठ आश्रम के व्यवस्थापक स्वामी वेद पुरी, महंत सर्वेश्वरी गिरि, महंत निर्भय गिरि ,महंत भीम पुरी, स्वामी लक्ष्मी नारायण पुरी, महंत चमन गिरी, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, महंत कमला माता, महंत जगन्नाथ पुरी , महंत अनूप गिरि , स्वामी शिवनारायण पुरी, स्वामी खड़वांग पुरी, ज्योतिषाचार्य पण्डित रघुवीर कौशल , पंडित विक्रांत ,पं. कमल गौतम व जितेंद्र कौशिक , उदयभान कौशल, अमन, इंद्रेश कुमार,भारत कौशल सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
 

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोगों को तनाव से मुक्ति दे रहा गुदगुदी जंक्शन : उपिंदर आहलूवालिया

Mon May 16 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 गुदगुदी जंक्शन समूह द्वारा पंचकूला का पहला परिचय सम्मेलन आयोजित। पंचकूला,16 मई : गुदगुदी जंक्शन समूह कुरूक्षेत्र द्वारा रविवार सायं सैक्टर 5 एमडीसी के स्वास्तिक विहार स्तिथ माईंड वेदा वर्ल्ड एकेडमी संस्था कार्यालय में पहला परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया।जानकारी देते […]

You May Like

advertisement