देवप्रबोधिनी एकादशी को श्रद्धा और भक्ति से भक्तों ने भगवान शालिग्राम और तुलसी का विवाह किया :ज्योतिषाचार्य डॉ. मिश्रा

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : श्री दुर्गा देवी मंदिर पिपली, कुरुक्षेत्र के पीठाधीश ज्योतिषाचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा के निर्देशन में देवप्रबोधिनी एकादशी को भक्तों ने सामूहिक रीति से भगवान शालिग्राम और तुलसी जी का वैदिक शास्त्रों अनुसार विवाह किया गया। कार्तिक शुक्ल एकादशी को देवप्रबोधन एकादशी मनाई जाती है। मान्यता है कि देव प्रबोधन मंत्रों से दिव्य तत्वों की जागृति होती है।
मुख्य यजमान श्री ज्ञान चन्द शर्मा, श्रीमति सरोज शर्मा, राकेश शर्मा, श्रीमती निर्मल, संदीप शर्मा, मोनिका शर्मा के परिवार से पंडित राहुल मिश्रा ने वैदिक मंत्रोचारण पूजा करवाई।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि चार्तुमास की समाप्ति के बाद आज भगवान विष्णु जाग रहे है। मां तुलसी और भगवान शालिग्राम के विवाह के साथ ही आज से मांगलिक और शुभ कार्य प्रारंभ हो रहे है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवप्रबोधिनी एकादशी कहते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार देवप्रबोधिनी एकादशी के दिन ही भगवान विष्णु चार महिनों की नींद से जागते हैं। इसे देवोत्थानी या देवउठनी एकादशी भी कहते है।
ढोल बाजें के साथ नगर खेड़े से भगवान शालिग्राम की बारात निकाली गयी जिसमें भक्त सुशील तलवाड़, संगीता तलवाड़ सतपाल धर्मसौत,सतपाल सैनी,सतपाल बंसल,महेंद्र सैनी ,मोहित बंसल,सुमित गोयल आदि सम्मिलित रहे।
इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार कार्तिक शुक्ल एकादशी को पूजा-पाठ, व्रत-उपवास किया जाता है। इस तिथि को रात्रि जागरण भी किया जाता है। देवप्रबोधिनी एकादशी पर भगवान विष्णु को धूप, दीप, नैवद्य, पुष्प, गंध, चंदन, फल और अर्घ्य आदि अर्पित किया भगवान विष्णु जी की प्रसन्नता हेतु सुमित्रा पाहवा,मिश्री देवी गर्ग,शिमला धीमान,पायल सैनी,ऊषा शर्मा,आशा कवात्रा, शांता कंसल, अनु पाहवा , सीमा परुथी, कोमल मेहरा और पूजा तलवाड़ आदि भक्तों ने संकीर्तन और आरती की। पूजा अर्चना के बाद सभी भक्तों ने प्रसाद श्रद्धा अनुसार लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विभिन्न प्रदेशों की लोक सांस्कृतिक कला के रंग से बदलेगा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 की फिजा का रंग : विश्राम कुमार मीणा

Mon Nov 3 , 2025
महोत्सव के लिए गठित की अलग-अलग कमेटियां, प्रशासन ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी,अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 का होगा 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजन। 16 नवंबर को होगी गीता रन, मुख्य कार्यक्रम होंगे 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 2 नवंबर : उपायुक्त विश्राम […]

You May Like

advertisement