विभिन्न प्रदेशों की लोक सांस्कृतिक कला के रंग से बदलेगा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 की फिजा का रंग : विश्राम कुमार मीणा

महोत्सव के लिए गठित की अलग-अलग कमेटियां, प्रशासन ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी,अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 का होगा 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजन। 16 नवंबर को होगी गीता रन, मुख्य कार्यक्रम होंगे 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 2 नवंबर : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 में विभिन्न प्रदेशों की लोक सांस्कृतिक कला के रंग महोत्सव की फिजा को बदलने का काम करेंगे। इस महोत्सव से पहले ही कई कार्यक्रमों का आगाज हो जाएगा। अहम पहलू यह है कि इस महोत्सव के लिए 4 से 14 नवंबर तक ऑनलाइन गीता क्विज, 16 नवंबर को गीता रन का आयोजन होगा। इसके अलावा 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक शिल्प और सरस मेला चलेगा तथा रोजाना सायं के समय पुरुषोत्तमपुरा बाग में भजन संध्या और महाआरती का आयोजन होगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि इस महोत्सव को यादगार और सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारियों को अपनी कमेटी के सदस्यों के साथ पूरी मेहनत और लगन के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करना होगा। इस महोत्सव की तैयारियों को लेकर सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने स्तर पर की जाने वाली तैयारियों की समय रहते समीक्षा कर ले ताकि किसी प्रकार की कोई कमी ना रहे। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का सरस और क्राफ्ट मेला 21 दिन चलेगा और मुख्य कार्यक्रम के लिए 8 दिन निर्धारित किए गए है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 को लेकर गीता रन का आयोजन 16 नवंबर को किया जाएगा और इस वर्ष विदेश मंत्रालय की पहल पर कुरुक्षेत्र में 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 में 15 से ज्यादा देशों के 25 स्कॉलर भी पहुंंचेंगे।
उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक होंगे। इसमें हरियाणा पवेलियन, पार्टनर स्टेट, पुस्तक मेला, जनसम्पर्क विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी, पुरुषोत्तमपुरा बाग में मुख्य मंच पर दिन और सायं कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम, 24 नवंबर को गीता यज्ञ, गीता पूजन, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार, सर्वधर्म सम्मेलन, ज्योतिसर व सन्निहित सरोवर पर श्रीमदभगवद गीता और पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार, ज्योतिसर व सन्निहित सरोवर पर कथा, पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 26 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार का समापन व पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 27 नवंबर को पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 28 से 30 नवंबर को शिक्षा विभाग की तरफ से गीता श्लोकोच्चारण, वाद विवाद, निबंध लेखन, पेंटिंग, रंगोली, मेहंदी सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 1 दिसंबर को सुबह 9 बजे ज्योतिसर में गीता पाठ और यज्ञ, थीम पार्क में वैश्विक गीता पाठ, विश्वविद्यालय में 48 कोस तीर्थ सम्मेलन, सायं 5:30 पर सन्निहित सरोवर पर दीपोत्सव, 6 बजे ब्रह्मसरोवर पर दीपदान व आरती तथा पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
4 से 14 नवंबर तक ऑनलाइन गीता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव- 2025 के अवसर पर ऑनलाइन गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह ऑनलाइन गीता क्विज प्रतियोगिता 4 नवंबर से 14 नवंबर तक होगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी को जीतने पर पुरस्कार और प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। इसकी लिए स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी व आम नागरिक भी अपना पंजीकरण करवा सकते है। इसके अलावा किसी भी जिले, राज्य या देश के नागरिक, विद्यार्थी व उनके माता-पिता कोई भी व्यक्ति इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए अपने मोबाइल नंबर से अपना पंजीकरण करवाना होगा तथा पंजीकरण के समय जो ओटीपी प्राप्त होगा वही आपका पासवार्ड व मोबाईल नंबर लॉगिन आर्डडी होगा। इस प्रतियोगिता में प्रतिदिन 5 वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएँगे जिनका उत्तर आपको देना होगा। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा इस प्रतियोगिता भाग लें और अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाटू श्याम धाम में मची बाबा के नाम की धूम,भव्य संकीर्तन और भंडारा अयोजित

Mon Nov 3 , 2025
कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : ढांड रोड मिर्जापुर स्थित खाटू श्याम धाम में भव्य संकीर्तन एंव भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सेंकड़ो श्याम प्रेमियों नें भाग लिया और मन्नते मांगी।इस मौक़े पर वरिष्ठ बीजेपी नेता जय भगवान शर्मा डीडी समेत कई गणमान्य लोगो नें बाबा श्याम के दरबार […]

You May Like

Breaking News

advertisement