शनि जयंती पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में शनि शिला पर होगा विशेष पूजन व अनुष्ठान

शनि जयंती पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में शनि शिला पर होगा विशेष पूजन व अनुष्ठान।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

ज्येष्ठ महीने की अमावस्या को मनाई जाती है शनि जयंती।

कुरुक्षेत्र, 17 मई : अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी के परिसर में स्थित नवग्रह मंदिर एवं शनि शिला पर हर बार की भांति शनि जयंती पर विशेष पूजन एवं अनुष्ठान किया जा रहा है। शनि जयंती पूजन में श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ जुटते हैं।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि ज्येष्ठ महीने की अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है। मान्यताओं के अनुसार सूर्यदेव पुत्र शनिदेव का जन्म ज्येष्ठ अमावस्या के दिन हुआ था, इसलिए हर साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि शनिदेव सभी को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। अच्छे कर्म करने वालों को शनि देव की कृपा बनी रहती है। वैसे तो शनिदेव न्यायप्रिय देवता हैं लेकिन इसके विपरीत बुरे कर्म करने वालों को शनिदेव दंड देते हैं। शनि की कुदृष्टि के दौरान जातक को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि शनिदेव को न्याय प्रिय देवता माना जाता है। इस बार ज्येष्ठ अमावस्या 19 मई को है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन का काफी महत्व है।
महंत जगन्नाथ पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सभी देशवासियों को देश एवं राष्ट्रहित को समझना चाहिए : महंत राजेंद्र पुरी

Wed May 17 , 2023
सभी देशवासियों को देश एवं राष्ट्रहित को समझना चाहिए : महंत राजेंद्र पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 लोकहित कार्य करना, धर्म की रक्षा करना, हिंदुत्व और सनातन के काम आना ही जीवन का लक्ष्य : महंत राजेंद्र पुरी। कुरुक्षेत्र, 17 मई : गर्मी अपने चरम […]

You May Like

Breaking News

advertisement