मारकंडा नदी के ओवर फ्लो तथा बाढ़ प्रभावित किसानों की मांग पर मुख्यमंत्री ने समाधान का दिया तुरंत निर्देश

मारकंडा नदी के ओवर फ्लो तथा बाढ़ प्रभावित किसानों की मांग पर मुख्यमंत्री ने समाधान का दिया तुरंत निर्देश।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

20 गांव के किसान मुख्यमंत्री से मिले, मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश किसानों की समस्या का हो पहले समाधान।

कुरुक्षेत्र, 1 मई : कुरुक्षेत्र के मारकंडा नदी के ओवर फ्लो तथा बाढ़ प्रभावित करीब 20 गांवों के किसानों को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने के बाद उम्मीद बन गई है कि उनकी समस्या का जल्द समाधान हो जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री तीन दिन के जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत कुरुक्षेत्र प्रवास पर हैं तो ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष हरियाणा शुगर केन बोर्ड सदस्य एवं युवा जजपा नेता डा. जसविंदर खैरा के नेतृत्व में 20 गांवों के किसानों का प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा। डा. जसविंदर खैरा ने मुख्यमंत्री को बताया कि नई बनने वाली सड़क एन. एच. 152 जी के निर्माण में मारकंडा नदी के ओवर फ्लो तथा बाढ़ के पानी की उचित व्यवस्था न होने के कारण किसानों की सैंकड़ो एकड़ फसल बर्बाद होगी। उन्होंने बताया कि वे इस संबंध में कुरुक्षेत्र के उपायुक्त शांतनु शर्मा से भी मिलकर समस्या से अवगत करवा चुके हैं। उपायुक्त के निर्देश पर किसानों की समस्याओं को समझते हुए प्रशासनिक अधिकारियों, राजस्व विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौके का निरीक्षण कर चुके हैं। डा. जसविंदर खैरा ने बताया कि इस मौके पर उनके साथ अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी, विभिन्न गांवों के पंच, सरपंच एवं किसान भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी बात को गंभीरता से सुना और तुरंत ही निर्देश दिए कि जब तक किसानों की मारकंडा नदी के ओवर फ्लो तथा बाढ़ के पानी की समस्या का समाधान नहीं हो जाता है तो आगामी निर्माण कार्य न किया जाए। इस मौके पर डा. जसविंदर खैरा सहित मौके पर मौजूद किसानों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से मारकंडा नदी के ओवरफ्लो एवं बाढ़ के पानी से प्रभावित गांवों ठसका मीरां जी, सूरजगढ़, मांडी, अजमत पुर, बचगी, कैंथला, मेघा माजरा, जलबेहड़ा, दुनिया माजरा, खंजर पुर मोहम्मद शाह, श्री नगर, मांडी, पीपली माजरा इत्यादि के किसान अपनी सैंकड़ों एकड़ फसल बचाने के लिए जिला प्रशसन एवं राज्य सरकार से गुहार लगा रहे हैं। किसान लगातार प्रशासन एवं सड़क निर्माण करने वाली एजेंसी से व्यवस्था ठीक करने की गुहार लगा रहे हैं। साथ सड़क के स्थान पर ओवरब्रिज बनाने की मांग कर रहे हैं। अब मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के बाद किसानों को उनकी समस्या का समाधान होने की उन्हें उम्मीद जगी है।
हरियाणा शुगर केन बोर्ड सदस्य एवं युवा जजपा नेता डा. जसविंदर खैरा तथा किसान मुख्यमंत्री के समक्ष मारकंडा नदी के ओवर फ्लो तथा बाढ़ के पानी की समस्या रखते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर आज़मगढ़: गेहूं की खरीद को लेकर तहसील मेंहनगर में उपजिलाधिकारी ने सभी सचिवों के साथ की बैठक

Mon May 1 , 2023
गेहूं की खरीद को लेकर तहसील मेंहनगर में उपजिलाधिकारी ने सभी सचिवों के साथ की बैठक मेहनगर तहसील सभागार में आज गेहूं की खरीद की प्रगति को लेकर सभी सचिवों की बैठक की गई।जिसमें उप जिलाधिकारी संत रंजन श्रीवास्तव , एडीओ कोपरेटिव ओम प्रकाश पांडे तथा समस्त सचिव मौजूद रहे। […]

You May Like

Breaking News

advertisement