होली के महापर्व पर श्री दविंदर बजाज ने अपने दोस्तों संग हुसैनी वाला बॉर्डर पर जाकर सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ मिठाइयां बांट कर मनाई होली

फिरोजपुर 26 मार्च {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

वरिष्ठ समाज सेवक एवं भारतीय जनता पार्टी प्रांत के सदस्य दविंदर बजाज ने अपने दोस्तों को साथ लेकर हुसैनी वाला बॉर्डर पर जाकर सीमा सुरक्षा बल के जवानों को मिठाइयां बांट कर होली का महापर्व मनाया। इस मौके पर उन्होंने कहा होली का महापर्व भाईचारे का प्रतीक है। इस दिन हमें गिले शिकवे दूर करके एक दूसरे को गले लगाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा की बॉर्डर पर जवानों की बदौलत ही हम लोग रात को चैन की नींद सोते हैं। अब हमारा दैत्यव बनता है कि कोसों दूर अपने घरों, परिवारों से दूर रहकर यह लोग हमारी सुरक्षा करते हैं। इसलिए प्रत्येक वर्ष हम बॉर्डर पर जाकर इनके साथ अपने त्यौहार मानते हैं। इस मौके पर उनके साथ दविंदर कपूर पूर्व अध्यक्ष म्युनिसिपल कमेटी, किशोर कथूरिया पूर्व पार्षद, विजय आनंद अजय कुमार ने भी जवानों को रंग गुलाल लगाया और बधाइयां दी इसके लिए जवानों ने सभी को धन्यवाद दिया।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृष्ण मन्दिर मोहल्ला सचदेवा मे मनाई रंगो की होली, श्री जी परिवार ने किया सत्संग

Tue Mar 26 , 2024
फिरोजपुर 26 मार्च {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= होली महोत्सव के चलते कृष्ण मन्दिर मोहल्ला सचदेवा में श्री जी परिवार सदस्यों ने मन्दिर में सत्संग कर फूलों से होली खेलीं भजन गा कर होली के गीतों के साथ हर्षउल्लास से होली मनाई सुन्दर जुगल जोड़ी दरबार फूलों से सजाया गया। […]

You May Like

Breaking News

advertisement