एक दिवसीय दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

फिरोज़पुर,(): सरहदी क्षेत्र के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गट्टी राजोकी में भारत विकास परिषद् फिरोज़पुर कैंट की तरफ से शुक्रवार को एक दिवसीय दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने बताया कि यह शिविर में जेनेसिस डैंटल कॉलेज एंड अस्पताल की टीम ने स्कूल के बच्चों के दांतों की जांच की तथा दांतों की देखभाल करने आदि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि चेकअप के दौरान बच्चों में शिक्षकों सहित स्कूल कर्मचारियों का भी पूरी दंत चिकित्सा की गई। जेनेसिस डैंटल कॉलेज एंड अस्पताल के डाक्टर सुखविंदर सिंह, ड़ा सुकीरत कौर, ड़ा अशिया ने दांतों की सही तरीके से जांच की तथा बच्चों को ब्रश करने का सही तरीके सहित दांतों से संबंधित अन्य प्रकार की जानकारी भी प्रदान की। उन्होंने किस प्रकार दांतों की देखभाल रखनी चाहिए तथा खराब दांत बहुत सी बीमारियों का कारण बनते हैं के बारे में बताया। टीम के साथ कालेंज के पीआरओ रणजीत सिंह, मनजीत धालीवाल उपस्थित हुए। स्कूल के प्रिंसीपल ड़ा प्रिसिपल डा. सतिंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास मे शारीरिक विकास अत्यंत जरूरी होता है। आज कल बच्चे जंक फूड ज्यादा खाने से केविटी का खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए आज के युग में इस प्रकार के शिविर का आयोजन आवश्यक हो जाता है। इस अवसर पर सरप्रस्त ललित मोहन गोयल व सचिव नरेश गोयल ने बच्चों को दंत चिकित्सा के दौरान दांतों के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि जिस प्रकार हम अपने शरीर के बाकी अंगों की जांच करवाते हैं। उसी प्रकार हमारे दांतों को भी नियमित अंतराल पर दंत चिकित्सक द्वारा दिखाना चाहिए और समय-समय पर अपने दांतों की जांच करवानी चाहिए। इस मौके पर कोषाध्यक्ष विशाल सिंगला, सह सचिव प्रदीप कुमार, स्टेट कन्वीनर अरूण छारिया, विनोद शर्मा, जगदीप सिंह, गीता आदि उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अजमेर: कांग्रेसियों ने किया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भव्य स्वागत

Sat May 6 , 2023
अजमेर ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अलीकांग्रेसियों ने किया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भव्य स्वागत राठौड़ ने बढ़ाया कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल अजमेर ! राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अजमेर आगमन पर कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया ! राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement