दर्दनाक सड़क हादसा: दो ट्रकों की भिड़त में एक चालक की मौत

उत्तराखंड में सड़क हादसे लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं। ताजा मामला श्रीनगर (गढ़वाल) का है, जहां मंगलवार सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा देवप्रयाग के पास मूल्यगांव स्थित पतंजलि आश्रम के निकट हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, एक ट्रक देवप्रयाग से श्रीनगर की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर आ रहा था। दोनों ट्रकों की आमने-सामने से हुई भीषण टक्कर में एक ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में ट्रक चालक ताजबर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक के चालक महावीर महर, पुत्र सुर्जन सिंह, निवासी ग्राम ज्ञानासु (टिहरी), गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: सीएम धामी ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की

Wed Jul 16 , 2025
उत्तराखंड: सीएम धामी ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की,सागर मलिक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चारधाम के पवित्र प्रसाद और उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते […]

You May Like

advertisement