उत्तराखंड: हादसे की शिकार हुई कार, एक की मौत, पांच लोग घायल,

सागर मलिक

नैनीताल: नैनीताल में धानाचूली-पहाड़पानी मोटर मार्ग के चौरलेख के पास सोमवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

धारी पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि रात करीब 11 बजे एक ऑल्टो कार लोहाघाट से धारी की ओर जा रही थी। जिसमें सवार सभी लोग एक पारिवारिक सगाई कार्यक्रम में लोहाघाट गए हुए थे। वहां से लौटते समय चोरलेख के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पदमपुरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

डॉ. जयमाला ने बताया कि नवीन चंद्र पुत्र सेवक राम निवासी ग्वालाकोट (अघरिया) की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। वहीं विमला देवी, ईश्वरी राम, दीपक चंद्र, बुद्धि राम और गीता के घायल होने पर प्राथमिक उपचार किया गया। जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है। मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जा रहा है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलरियागंज आज़मगढ़: बिलरियागंज नगर पालिका में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन कर कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

Tue May 2 , 2023
बिलरियागंज नगर पालिका में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन कर कार्यकर्ताओं ने कसी कमर । आजमगढ़ जनपद बिलरियागंज नगर पालिका क्षेत्र के बघैला में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया साथ ही कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर कांग्रेस प्रत्याशी प्रभा देवी पत्नी दिनेश राम […]

You May Like

Breaking News

advertisement