Uncategorized

भ्रष्ट विधायको-मंत्रियों पर चले ऑपरेशन भस्मासुर, मोर्चा

उत्तराखंड देहरादून
भ्रष्ट विधायको-मंत्रियों पर चले ऑपरेशन भस्मासुर, मोर्चा
सागर मलिक

कैसे बने सैकड़ों करोड़ के मालिक, राजभवन ले संज्ञान

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएनवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा जिस तरह फर्जी बाबाओं के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि चलाया जा रहा है, उसी तर्ज पर प्रदेश के भ्रष्ट मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के खिलाफ ऑपरेशन भस्मासुर चलाया जाना चाहिए।

नेगी ने सवाल उठाया कि आखिर इन भ्रष्टों की जांच क्यों नहीं हो रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सुविधा शुल्क और अवैध वसूली के जरिए बीते 15-20 वर्षों में प्रदेश की जनता से हजारों करोड़ रुपये लूटकर इन नेताओं-अधिकारियों ने विशाल वाणिज्यिक साम्राज्य खड़ा कर लिया।

उन्होंने कहा कि जो लोग कभी दाल-रोटी के मोहताज थे, वे आज सैकड़ों-हजार करोड़ के मालिक बन बैठे हैं। जनता तिल-तिल कर जी रही है और ये भ्रष्ट केवल अपना व्यापारिक साम्राज्य फैलाने में लगे हैं।

मोर्चा ने सरकार और राजभवन से मांग की है कि इन भ्रष्ट नेताओं-अधिकारियों के अवैध साम्राज्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए। पत्रकार वार्ता में सलीम मुजीबुर्रहमान और प्रवीण शर्मा पिन्नी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel