‘‘नई चेतना – जेंडर अभियान 2.0’’ पर जिला स्तरीय बैठक का आयोजनलैंगिक असमानता दूर करने विभिन्न विषयों की दी गई जानकारी

जांजगीर-चांपा 27 दिसंबर 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में लैंगिक असमानता दूर करने भारत सरकार द्वारा शुरू की गई ‘‘नई चेतना - जेंडर अभियान 2.0’’ जिला स्तरीय बैठक आज जिला पंचायत सभागार जांजगीर में किया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री आर के खुंटे ने कहा यह विषय बहुत ही गंभीर है। सोच, व्यवहार, मानसिकता में बदलाव बहुत जरूरी है। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, स्कूल शिक्षा विभाग, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, श्रम तथा वन विभाग सहित संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए।
      बैठक में लिंग आधारित भेदभाव, घरेलू हिंसा इत्यादि पर ग्रामीण परिवारों में समझ विकसित करने के लिए राष्टीय अभियान ‘‘नई चेतना - जेण्डर अभियान 2.0’’ प्रारंभ किया गया है। अभियान का क्रियान्वयन 4 दिसम्बर से 31 जनवरी 2024  तक किया जायेगा। बैठक में बताया गया कि लैंगिक हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने तथा महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने एवं उनका सहयोग करने की शपथ भी ली। कार्यशाला में लैंगिक हिंसा के मामलों में उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में ‘बिहान’ की दीदियों को जानकारी दी गई। बैठक में ‘‘नई चेतना - जेण्डर अभियान 2.0’’ के अंतर्गत ‘बिहान’ द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। बैठक में डीएफओ श्री मनीष कश्यप, उप संचालक समाज कल्याण श्री टी पी भावे, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थे।
नुक्कड़ नाटक का किया गया मंचन –
     इस दौरान ज्ञान गंगा संकुल संगठन (बिहान की महिलाओं) जेंडर मास्टर ट्रेनर पामगढ़ द्वारा द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लिंग भेद को दंडनीय अपराध बताते हुए लोगों को जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक में महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान लिंग भेद, संस्थागत प्रसव, शिक्षा, मासिकधर्म सहित विभिन्न विषयों पर अवगत कराया गया। इसके अलावा बुनकी अंचल पामगढ़, लक्ष्मी टंडन केसला, श्रीमती राजेश्वरी साहू ने अपने अनुभव साझा किए। स्वसहायता समूह की सदस्य सुनीता खुंटे ने प्रोत्साहन गीत प्रस्तुत किया।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर वाहन जब्त

Wed Dec 27 , 2023
अवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई जांजगीर-चांपा 27 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में खनिज विभाग के सहायक उड़नदस्ता प्रभारी के द्वारा जिला-जांजगीर चांपा के शिवरीनारायण तहसील के ग्राम भोगहापारा का औचक जाँच किया गया।खनिज अधिकारी श्री हेमंत चेरपा ने […]

You May Like

advertisement