जय दुखभंजन महादेव सेवा समिति द्वारा दुखभंजन महादेव की भव्य आरती का आयोजन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

दुख:भंजन महादेव मन्दिर परिसर में श्री कृष्ण आयुर्वेदिक अस्पताल के सौजन्य से कावड़ियों को मिल रही चिकित्सा सेवाएं।
चिकित्सक पूर्ण निष्ठा से कर रहे कांवड़ियों की सेवा।

कुरूक्षेत्र,23 जुलाई : श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के संरक्षण में जय दुखभंजन महादेव सेवा समिति द्वारा शुक्रवार सांय भव्य आरती आयोजित की गई। समिति के संरक्षक सुरेंद्र सिंगला व प्रधान राजबीर शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुखभंजन महादेव मंदिर में सावन माह के उपलक्ष्य में दुखभंजन महादेव की भव्य आरती प्रतिदिन की जा रही है साथ ही छप्पन भोग भी लगाए जा रहे हैं। मंदिर में भक्तों ने भोलेनाथ की स्तुति की। पुजारी सुशील शास्त्री ने समिति के सदस्यों से शिवपूजन संपन्न करवाया। शिव पूजा के महत्व बताते हुए सुशील शास्त्री ने द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा विस्तार से सुनाई। सभी भक्तों ने हर हर महादेव का पवित्र उदघौष किया। शिव आरती में सुरेंद्र सिंगला, राजबीर शर्मा, विद्यासागर, पवन शास्त्री, टींकू शर्मा, सुदेश धीमान, रघुबीर गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, संजीव बातीश, प्रदीप कुमार टाया, सुनील बंसल, तरुण तलवाड, सुरेश, सोनू,राजेश शर्मा, शेखर बाली, अश्विनी शर्मा, खुशी राम,पवन मित्तल, विपिन अग्रवाल, अनमोल सिंगला और विन्कल गुप्ता आदि शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोल्ड का किराया बढ़ने व महंगाई को लेकर आप ने किया प्रदर्शन

Sat Jul 23 , 2022
कोल्ड का किराया बढ़ने व महंगाई को लेकर आप ने किया प्रदर्शन ✍️प्रशांत त्रिवेदीकन्नौज। आम आदमी पार्टी ने आज कलेक्ट्रेट पर मनमाने तरीके से किसानों से कोल्ड स्टोरेज मालिकों द्वारा भाड़ा वसूलने एवं महंगाई को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष चंद्रकांत यादव ने किया। बाद में अतिरिक्त […]

You May Like

advertisement