धान की खरीद 22 सितंबर से हुई शुरू लेकिन सरकार के अधूरे इंतजाम से रोष में है किसान संघ

लाडवा 29 सितम्बर विनोद कुमार यादव :
भारतीय किसान संघ के कुरुक्षेत्र जिले अध्यक्ष दीपक विशाल शर्मा ने बताया की धान की खरीद 22 सितंबर से शुरू हो चुकी लेकिन सरकार के अधूरे इंतजाम के कारण किसानों की दुर्गति हो रही है। जिसको लेकर भारतीय किसान संघ सरकार को जगाना चाहता है या तो खरीद व धान का उठान सही तरीके से करें वरना भारतीय किसान संघ सड़कों पर आकर आंदोलन करेगा वही संभाग संगठन मंत्री विजय गौड ने कहा भारतीय किसान संघ धान व बाजरे की खरीद में सरकार का उदासीन रवैया देखते हुए चिंतित है जो सरकार अपने आप को किसान हितेषी बताती है लेकिन इस सरकार से किसान वर्ग दुखी है सरकार को चाहिए किसानों का ध्यान रखते हुए खरीद में पारदर्शिता बरती जाए वहीं प्रदेश महामंत्री रामवीर सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय किसान संघ के सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं, कि वह अनाज मंडियों की खरीद तोल की जांच करें सरकार अपने वादे से मुकर रही है सभी मंडियों में डिजिटल कांटे लगाने का वादा किया था। तोल उसी पर होगा लेकिन एक भी मंडी में कंप्यूटराइज कांटा दुकानदार के पास नहीं है। इसको लेकर भारतीय किसान संघ पूरे हरियाणा में अनाज मंडी में जाकर विरोध दर्ज कराएगी। इस मौके पर कुरुक्षेत्र भारतीय किसान संघ की कार्यकारिणी उपस्थिति रही।