उपार्जन केंद्रों में तिरपाल से ढंक कर धान को सुरक्षित किया गया

 जांजगीर-चांपा ,30 दिसंबर, 2021/  समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान को बेमौसम बारिश से सुरक्षा के लिए उपार्जन केंद्र पर समस्त उपाय किए जा रहे हैं । कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने मौसम विभाग की भविष्यवाणी को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी से संबंधित सभी अधिकारियों को धान  को सुरक्षित रखने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देश के परिपालन में विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों धान को तिरपाल से ढक कर सुरक्षित रखने की कार्रवाई की जा रही है।
बारिश से धान की सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करें- कलेक्टर-
 कलेक्टर  ने  ज़िले में लगातार हो रही बारिश को ध्यान में रखते हुए समर्थन मूल्य पर खरीदे गये धान की समुचित सुरक्षा के उपाय करने जिला पंजीयक सहकारी समिति, धान खरीदी नोडल  अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने और बारिश से धान की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर पालिका सक्ती, जांजगीर-नैला, चांपा और ग्राम घुठिया के विभिन्न वार्ड के चिन्हांकित क्षेत्र कंटेन्मेंट जोन घोषित

Thu Dec 30 , 2021
   जांजगीर-चांपा, 30 दिसंबर, 2021/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए जाने पर नगर पालिका चांपा के वार्ड क्रमांक 19, सक्ती के वार्ड क्रमांक 4, जांजगीर- नैला नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 और 03 और जांजगीर तहसील के ग्राम घुठिया के […]

You May Like

advertisement