जिले के 70.66 प्रतिशत किसानों से धान खरीदी पूर्ण, खरीदे गए धान में से 52.42 प्रतिशत धान का उठाव

 जांजगीर-चांपा, 08 जनवरी, 2022/ जिले में समर्थन मूल्य पर 70 प्रतिशत से अधिक किसान अपना धान बेच चुके हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 239 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो रही है।लक्ष्य के विरूद्ध 65.1 प्रतिशत धान खरीदी पूर्ण –
     समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रारंभ तिथि 1 दिसंबर से अब तक 1,41,257 किसानों द्वारा 5,93,005.4 टन धान बेचा जा चुका है। खरीदे गए धान में से 52.42 प्रतिशत धान का उठाव हो चुका है। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में 1,99,922 पंजीकृत किसान है। जिनमें से 1,41,257 किसानों ने अर्थात 70.66 प्रतिशत किसानों ने धान बेच चुके हैं। जिले में कुल 9,10,973 टन धान खरीदी का लक्ष्य है। लक्ष्य के विरूद्ध 65.1 प्रतिशत धान खरीदी अब तक हो चुकी है।
शुक्रवार 7 जनवरी को 15,806.44 टन धान की खरीदी –
    आज शुक्रवार 7 जनवरी को 4.30 बजे तक ऑनलाईन जानकारी के अनुसार 15,806.44 टन धान की खरीदी की गई है। सभी समितियों में पर्याप्त बारदाना उपलब्ध करा दिया गया है। अब किसानों को स्वयं के बारदानों में धान लाने की आवश्यकता नही है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले के सभी कोविड केयर सेंटर्स उपयोगी स्थिति में रहे - कलेक्टर, शासकीय बहुदिव्यांग स्कूल और आकांक्षा आवासीय विद्यालय में- 220 बेड का बनेगा कोविड केयर सेंटर

Sat Jan 8 , 2022
जांजगीर-चांपा, 08 जनवरी, 2022/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला और जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने आज जांजगीर के शासकीय बहुदिव्यांग स्कूल भवन और जिला पंचायत कार्यालय के समीप आकांक्षा आवासीय विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। इनमें कुल 220 बेड का कोविड केयर सेंटर संचालित किया जाएगा।कलेक्टर ने […]

You May Like

advertisement