Uncategorized

पं दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ का सिद्धांत दिया हैं-देवेंद्र सिंह

Oplus_131072

आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में जिलाकार्यालय पर पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय पंडित एक प्रख्यात भारतीय चिंतक, समाज सुधारक और भारतीय जनसंघ के दिग्गज नेता थे। उन्होंने ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ का सिद्धांत दिया। वे राष्ट्र के प्रति समर्पित थे, जिन्होंने स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता को राष्ट्र की प्रगति का आधार बताया। उनका कहना था राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है सुशासन और विकास से अन्त्योदय हमारा लक्ष्य है। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पं दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलकर समाज के सबसे निचले पायदान पर स्थित व्यक्ति का उत्थान करने का काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर सिविल लाइंस चौराहा स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा के साथ कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर अरविंद जायसवाल, हरिवंश मिश्रा, माला द्विवेदी मृगांक शेखर सिन्हा, अवनीश चतुर्वेदी योगेंद्र यादव मुंशी निषाद अजय मौर्या

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel