औरंगजेब की तारीफ करने वाले अबू आजमी के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा और सदस्यता रद्द करने की मांग:धर्मगुरु पंडित सुशील पाठक

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करने के बाद महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी के खिलाफ कार्यवाही की गई है। अबू आजमी को पूरे बजट सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। ऐसे में बरेली के धर्मगुरु पंडित सुशील पाठक ने अबू आजमी की विधानसभा सदस्यता रद्द करने और देश द्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
धर्मगुरु पंडित सुशील पाठक ने कहा कि औरंगजेब ने हजारों हिंदुओं की हत्या की थी। ब्राम्हणों के जनेऊ जलवाए थे और सैकड़ों मंदिरों को तोड़ा था। ऐसे व्यक्ति की तारीफ करना देश द्रोह है। ऐसे में अबू आजमी की सदस्यता रद्द करनी चाहिए और उनके खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
मौलाना शहाबुद्दीन पर भी साधा निशाना
धर्मगुरु पंडित सुशील पाठक ने कहा कि अबू आजमी के बयान का समर्थन करने वाले मुल्ले मौलवियों के खिलाफ भी कार्यवाही होनी चाहिए। पंडित सुशील पाठक ने कहा कि औरंगजेब जैसे क्रूर शासकों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा अगर तारीफ करनी है तो अशफाक उल्ला खां की तारीफ करनी चाहिए। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।
जाने क्या है विवाद
अबू आजमी ने सदन में कहा था कि औरंगजेब ने हमें गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए हैं। मैं उसे क्रूर शासक नहीं मानता। छत्रपति संभाजी महाराज और औरंगजेब के बीच धार्मिक नहीं बल्कि सत्ता और संपत्ति के लिए लड़ाई थी। अगर कोई कहता है कि यह लड़ाई हिंदू और मुसलमान को लेकर थी, तो मैं इस पर विश्वास नहीं करता।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

औद्योगिक क्षेत्र परसाखेड़ा सीबीगंज में शिव आराध्या आइस फैक्ट्री में फिर दूसरी बार चोरों ने दिया घटना अंजाम

Fri Mar 7 , 2025
औद्योगिक क्षेत्र परसाखेड़ा सीबीगंज में शिव आराध्या आइस फैक्ट्री में फिर दूसरी बार चोरों ने दिया घटना अंजाम दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली थाना सीबीगंज क्षेत्र के अज्ञात चोरों ने एक माह के अंदर लगातार दूसरी बार शिव आराध्या आइस फैक्ट्री से चोरी करते हुए कॉपर के सभी केबिल मोटरों […]

You May Like

Breaking News

advertisement