अचानक रद्द हुईं दिल्ली, जयपुर, मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट, यात्रियों में भारी आक्रोश

अचानक रद्द हुईं दिल्ली, जयपुर, मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट, यात्रियों में भारी आक्रोश

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : एयरपोर्ट से बुधवार सुबह दिल्ली, जयपुर, बेंगलुरु और मुंबई को जाने-आने वाली फ्लाइट अचानक रद्द कर दी गईं। लेकिन यह जानकारी पैसेंजर को फ्लाइट के उड़ान भरने से एक घंटे पहले मोबाइल पर मैसेज भेज कर दी गई। उस वक्त तक पैसेंजर एयरपोर्ट पर पहुंच चुके थे। जिससे अचानक फ्लाइट कैंसिल का मैसेज देख कर पैसेंजर ने नाराजगी जताई। बता दें इससे पहले मंगलवार और शनिवार को फ्लाइट अचानक कैंसिल कर दी गई थी। वहीं पैसेंजर को सिर्फ आधा घंटा पहले मैसेज डालकर जानकारी दी गई थी। जिसके चलते पैसेंजर ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से नाराजगी जताई थी। सभी फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस मामले में पैसेंजर ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से जानकारी लेने की कोशिश की गई। मगर, उन्होंने रनवे पर कार्य होने और बरेली का मौसम खराब होने के चलते फ्लाइट कैंसिल करने की बात कही।
बरेली के पैसेंजर मुंबई में फंसे
मुंबई से बरेली आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 2 मई को भी अचानक कैंसिल कर दी गई थी। इसके साथ ही 3 मई को भी कैंसिल कर दी। इससे सैकड़ों पैसेंजर कई दिन से मुंबई में फंसे हैं। इंडिगो की फ्लाइट में एडवांस बुकिंग करने वाले पैसेंजर काफी परेशान हैं। वह वाया लखनऊ, और दिल्ली की फ्लाइट के माध्यम से बरेली आने की कोशिश में लगे हैं। बस और ट्रेन का ले रहे हैं सहारा फ्लाइट से जाने वाले यात्री अचानक फ्लाइट कैंसिल होने से काफी परेशान हैं। जिन लोगों को जरूरी कार्य से बाहर जाना था। ऐसे पैसेंजर को ट्रेन, और बसों से सफर करना पड़ रहा है। बरेली एयरपोर्ट पर पैसेंजर की काफी भीड़ बताई जा रही है । जिसके चलते पुलिस ने बाहर से आने जाने वालों पर रोक लगा दी है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: कांग्रेस कमेटी ने मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल का पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया,

Wed May 3 , 2023
महानगर कांग्रेस कमेटी ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया संवाददाता राजकुमार केसरवानी हल्द्वानी भाजपा सरकार के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा एक आम फरियादी नागरिक के साथ मारपीट किए जाने की कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है तथा मंत्री द्वारा किए गए दुर्व्यवाहर के विरोध […]

You May Like

Breaking News

advertisement