अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की बैठक में कुरुक्षेत्र से शामिल होंगे समाज के लोग

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की बैठक में कुरुक्षेत्र से शामिल होंगे समाज के लोग।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की लोकसभा व जिला अध्यक्षों की बैठक।

कुरुक्षेत्र, 13 मई : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महामंत्री राजेश सिंगला ने कुरुक्षेत्र में बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अध्यक्षता में 21 मई को प्रदेश के पदाधिकारियों, लोकसभा व जिला अध्यक्षों की बैठक वैश्य महिला महाविद्यालय झज्जर रोड रोहतक में आयोजित होगी। इस मौके पर कार्यकारी प्रधान सुभाष तायल विशेष अतिथि होंगे।
सिंगला ने बताया कि विशेष रूप से महिला प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सराफ, युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष नवदीप बंसल व छात्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष दिपाशु बंसल भी बैठक में मौजूद रहेंगे।
इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला राज्य भर से प्रदेश पदाधिकारियों, लोकसभा व जिला अध्यक्षों से भविष्य की रणनीति बारे चर्चा करेंगे। साथ ही अग्रवाल समाज के लिए योजनाओं पर भी विचार होगा। सिंगला ने बताया कि बैठक में कुरुक्षेत्र से भी समाज के लोग शामिल होंगे।
अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महामंत्री राजेश सिंगला।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल का बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन

Sat May 13 , 2023
महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल का बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं। कुरुक्षेत्र, 13 मई : श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत थानेसर के अंतर्गत संचालित महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल दबखेड़ी के […]

You May Like

Breaking News

advertisement