अयोध्या: अयोध्या के दिवंगत कार्यसेवक राम अचल गुप्त की पुण्य तिथि पर उमड़े लोग

अयोध्या:——– 3 नवंबर 2022*
ब्यूरो चीफ मनोज तिवारी के साथ अब्दुल जब्बार एडवोकेट व राजेश मिश्रा*

अयोध्या के दिवंगत कार्यसेवक राम अचल गुप्त की पुण्य तिथि पर उमड़े लोग

शुजागंज का नाम बदल कर राम अचल नगर रखने की की गई मांग

वैदिक यज्ञ,विचार गोष्ठी व पुष्पांजलि अर्पित कर लोगो ने दी श्रद्धांजलि

भेलसर(अयोध्या)श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की कार सेवा में 2 नवंबर 1990 में बलिदान हुए कारसेवक रामअचल गुप्त की श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन ग्राम शुजागंज स्थित पक्का तालाब के समाधि स्थल पर आयोजित की गई जिसमें काफी संख्या में लोगो ने सम्मिलित होकर उनकी समाधि व मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सर्वप्रथम आर्य समाज रुदौली के मंत्री शतीन्द्र प्रकाश शास्त्री व पंडित राजेंद्र प्रसाद शास्त्री द्वारा वैदिक यज्ञ संपन्न करा कर परम पिता परमात्मा से दिवंगत कार्य सेवक की आत्म शांति की प्रार्थना की।यजमान के रूप में दिवंगत कारसेवक के सुपुत्र संजय कुमार एवं संदीप कसौधन ने यज्ञ में आहुति प्रदान की।पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष रुदौली शतींद्र प्रकाश शास्त्री ने कहा कि आज जब राम मंदिर का निर्माण हो रहा है तो दिवंगत श्री राम अचल गुप्त की आत्मा भी प्रफुल्लित होगी मंदिर निर्माण ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।श्रद्धांजलि कार्यक्रम का संचालन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री एवं रुदौली के पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार कसौधन ने कहा कि श्री राम अचल का बलिदान जब तक धरा और धाम रहेगा तब तक लोग विस्मृत नहीं कर पाएंगे आज जब अयोध्या में श्री रामचंद्र जी का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है तो राम अचल सहित सभी बलिदानी कारसेवकों को परम शांति प्राप्त होगी।कारसेवकों के बलिदान से ही आज मंदिर का निर्माण हो रहा है।अन्य वक्ताओं में मुन्ना सिंह ने शुजागंज का नाम बदल कर राम अचल नगर रखने की मांग की।भाजपा जिला उपाध्यछ शिव गोविंद पांडे,कमल चंद,विहिप नगर अध्यक्ष गुलाब चंद कौशल सहित अन्य लोग थे।प्रमुख उपस्थित लोगों में प्रहलाद चंद्र गुप्त,रामतेज गुप्त,आनंद कुमार ग्राम प्रधान,परमानंद गुप्ता,वीरेंद्र राय,मुरारी लाल गुप्ता,शुभम तिवारी,हरिप्रसाद,घनश्याम गुप्ता,किशोरीलाल भारती,शिव प्रताप सिंह,राजकुमार गुप्ता,इंद्र प्रताप सिंह,भीष्म नारायण,आशीष शर्मा,संजय कुमार अग्रवाल,पंकज शर्मा,विजय तिवारी,सत्य प्रकाश मिश्र,घन श्याम गुप्त संतराम,शिवराज गुप्ता सहित भारी संख्या में विहिप,भाजपा के लोग उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: ई चालान व ट्रैफिक प्रशासन द्वारा गलत तरीके से चालान को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह ने एसपी को दिया पत्रक

Thu Nov 3 , 2022
ई चालान व ट्रैफिक प्रशासन द्वारा गलत तरीके से चालान को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह ने एसपी को दिया पत्रक आम जनता को परेशान ना करें ट्रैफिक प्रशासन नहीं हुआ सुधार तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करेंगे शिकायत अजय सिंह आज़मगढ़: जनपद में हो रही यातायात की समस्याओं […]

You May Like

advertisement