अतरौलिया आज़मगढ़ : लाइन बनवाने के विवाद में मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने भाजपा पदाधिकारी को जमकर पीटा

लाइन बनवाने के विवाद में मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने भाजपा पदाधिकारी को जमकर पीटा

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ नगर पंचायत अतरौलिया के दुर्गा मंदिर के समीप खंबे पर पहले लाइन बनवाने के विवाद को लेकर बीती रात लगभग 8:00 बजे दो पक्षों में विवाद हो गया। बात बात में बात इतनी बड़ी कि मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया जिसमें तीन लोग घायल हो गए। दो संप्रदाय के बीच का मामला होने के कारण सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ ने भी मौके पर पहुंचकर घटना क्रम की जानकारी लिया।
बता दे कि दुर्गा मंदिर के समीप स्थित खंबे पर किसी की लाइन खराब हो गई थी जिसे लाइनमैन खंभे पर चढ़कर ठीक कर रहा था कि मुस्लिम संप्रदाय के लोग आए और लाइनमैन से पहले अपनी लाइन बनाने का दबाव बनाने लगे। लाइनमैन ने उनकी बातों को अनसुना किया तो मुस्लिम संप्रदाय के लोग उसे भला बुरा कहने लगे। यह देख कर पास ही में खड़े भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष रिंकू मोदनवाल तथा उनके एक अन्य साथी ने विरोध करते हुए कहा कि पहले एक की लाइन बना लेने दीजिए उसके बाद आप लोगों को जो कहना हो कहिएगा। यह सुनकर मुस्लिम संप्रदाय के लोग भड़क गए और भाजपा नेता रिंकू मोदनवाल टूट पड़े। रिंकू मोदनवाल को घायल करने के बाद लाठी डंडे एवं चाकू लेकर आसपास उपद्रव करने लगे। यह देखकर दुर्गा मंदिर के आसपास की दुकानें धड़ाधड़ बंद होने लगी और लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। बीच बचाव करने आए दूसरे पक्ष के लोगों को मुस्लिम संप्रदाय के दर्जनों लोग समूह बनाकर जान से मारने की नियत से हमला कर दिए। उपरोक्त हमले में रिंकू मोदनवाल, तपन मद्धेशिया व अमरदीप गुप्ता घायल हो गए। सूचना पाकर थानाध्यक्ष अतरौलिया मदन कुमार गुप्ता मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंच कर मामले को किसी तरह शांत कराया। घटना को लेकर दोनों संप्रदाय में तनाव व्याप्त है। घायल भाजपा नेता रिंकू मोदनवाल की तहरीर पर अतरौलिया पुलिस ने दो नामजद तथा 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फिरोज पुत्र मुख्तार एवं मुख्तार पुत्र मुर्तजा निवासी नगर पंचायत अतरौलिया मोहल्ला अब्दुल कलाम नगर (कसाई टोला) थाना अतरौलिया को गिरफ्तार कर लिया है, तथा अन्य अभियुक्तों की तलाश में जुट गई है।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहलवान नीलम सिंह व सुशीला को किया सम्मानित

Sat May 14 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 फरीदाबाद बल्लभगढ़ : देश की बेटियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नही है पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम दुनिया में ऊँचा कर रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेटी […]

You May Like

advertisement