जयराम महिला पॉलिटेक्निक कालेज में व्यक्तित्व निखार कार्यशाला का आयोजन।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कार्यशाला के समापन पर रूपल को बेस्ट परफॉर्मर चुना गया।
कुरुक्षेत्र, 30 मई : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान सेठ हरिबक्श लोहिया जयराम महिला पॉलिटेक्निक कालेज में व्यक्तित्व निखार कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस चार दिवसीय कार्यशाला में बड़ी संख्या में उत्साह से छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यशाला में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम एवं नांदी फाउंडेशन ने मुख्य भूमिका निभाई।
मुख्य वक्ता के रूप में महिंद्रा की ट्रेनर नैंसी गर्ग ने छात्राओं को व्यक्तित्व विकास और सॉफ्ट स्किल व एलाइफ स्किल्स के बारे में अवगत कराया। इस कार्यशाला के आयोजन से छात्राओं में आत्मविश्वास और सकारात्मकता का प्रभाव देखने को मिला। कार्यशाला के अंतिम दिन कुछ छात्राओं ने अपने अनुभव भी सांझा किए। छात्राओं ने बताया कि उन्हें इस प्रशिक्षण से फायदा हुआ है। शिक्षण संस्थान के निदेशक एस.एन. गुप्ता ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि इन कार्यशालाओं का मुख्य उद्देश्य कौशल विकास, व्यक्तित्व विकास एवं रोजगार निपुणता का विकास करना है। इससे आत्मविश्वास के साथ साथ आत्मनिर्भर बनने में भी मदद मिलती है। कार्यशाला के समापन पर रूपल को बेस्ट परफॉर्मर चुना गया।
कालेज की प्रिंसीपल मनप्रीत कौर ने भी अपने विचार सांझा किए। उन्होंने छात्राओं को सभी विषयों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में कालेज की तरफ से महिंद्रा प्राइड क्लासरूम की ट्रेनर नैंसी गर्ग को धन्यवाद किया गया। जिन्होंने इस कार्यशाला को कुशलता पूर्वक सम्पन्न किया।
कार्यशाला में भाग लेने वाली छात्राएं एवं प्राध्यापिकाएँ।