![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/07/13-11.png)
*जिला जेल परिसर में किया गया वृक्षारोपण
- जलालाबाद-:
पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से जेल अधीक्षक प्रमोद त्रिपाठी ने जिला कारागार में वृक्षारोपण किया उन्होंने कहा कि एक वृक्ष 10 पुत्र के समान है। प्रत्येक भारतीय को अपने जीवन में वृक्षों को ज्यादा से ज्यादा लगाना चाहिए। यह बहुत ही पुण्य दाई होता है। और वैज्ञानिक तौर तरीके से अगर देखा जाए तो यह ऑक्सीजन पूरी भरपूर मात्रा में देता है। जिससे लोग जीते हैं और जीने के लिए सांसो का होना बहोत ही महत्वपूर्ण है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि ऑक्सीजन जिसे हम प्राणवायु ऑक्सीजन के नाम से जानते हैं। बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान प्रभारी कारा पाल प्रदीप कुमार ,उपकारापाल रवि सिंह, , कनिष्ठ सहायक पंकज कुमार समेत जेल तंत्र मौजूद रहा