Uncategorized

पीओके को वापस लिया जाना चाहिए, यही हमारा लक्ष्य हो : आठवले

पीओके को वापस लिया जाना चाहिए, यही हमारा लक्ष्य हो : आठवले

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया चला रही है प्रदेशभर में अभियान।

कुरुक्षेत्र, 16 मई : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) के प्रदेश मीडिया प्रभारी अश्विनी कुमार वालिया ने कहा कि उनकी पार्टी प्रमुख केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लिया जाना चाहिए। यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। अश्विनी कुमार वालिया ने बताया कि राम दास अठावले की विचारधारा को हरियाणा के कोने कोने तक पहुंचाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष रवि कुंडली के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया है कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर की सराहना हो रही है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सबक सिखा दिया है। भारत ने प्रस्ताव रखा है कि पाकिस्तान को पीओके (भारत को) सौंप देना चाहिए और आतंकवादी गतिविधियां बंद कर देनी चाहिए।
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button