श्री गुरू हरगोबिंद साहिब प्रकाशोत्सव पर निकाली प्रभातफेरी

श्री गुरू हरगोबिंद साहिब प्रकाशोत्सव पर निकाली प्रभातफेरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

प्रभातफेरी का फौजी कॉलोनी पहुंचने पर संगत ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत।

कुरुक्षेत्र, 01 जून : श्री गुरू हरगोबिंद साहिब प्रकाशोत्सव पर निकाली जा रही प्रभातफेरियों की श्रृंखला में वीरवार की प्रभातफेरी फौजी कॉलोनी गुरुद्वारा पहुंची। प्रभातफेरी का फौजी कॉलोनी में पहुंचने पर कॉलोनीवासियों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया और जत्थे द्वारा शब्द कीर्तन किया गया। बाबा जी द्वारा सबकी सुख शांति के लिए अरदास की गई। फौजी कॉलोनी के महामंत्री कुलवंत सिंह भट्टी ने गुरु हरगोबिंद साहिब जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरू हरगोबिन्द सिखों के छठें गुरू थे। गुरु हरगोबिन्द साहिब की शिक्षा दीक्षा महान विद्वान् भाई गुरदास की देख-रेख में हुई। गुरु जी को बराबर बाबा बुड्डाजी का भी आशीर्वाद प्राप्त रहा। छठे गुरु ने सिक्ख धर्म, संस्कृति एवं इसकी आचार-संहिता में अनेक ऐसे परिवर्तनों को अपनी आंखों से देखा जिनके कारण सिक्खी का महान बूटा अपनी जडे मजबूत कर रहा था। विरासत के इस महान पौधे को गुरु हरगोबिन्द साहिब ने अपनी दिव्य-दृष्टि से सुरक्षा प्रदान की तथा उसे फलने-फूलने का अवसर भी दिया। अपने पिता श्री गुरु अर्जुन देव की शहीदी के आदर्श को उन्होंने न केवल अपने जीवन का उद्देश्य माना, बल्कि उनके द्वारा जो महान कार्य प्रारम्भ किए गए थे, उन्हें सफलता पूर्वक सम्पूर्ण करने के लिए आजीवन अपनी प्रतिबद्धता भी दिखलाई। भट्टी ने कहा कि हमें भी अपने गुरुओं व माता-पिता के दिखाएं पदचिह्नों पर चलकर समाज में अच्छे कार्य करने चाहिए। इस अवसर पर फौजी कॉलोनीवासियों की ओर से प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर धर्म सिंह फौजी, हरचरण सिंह, गुरचरण सिंह, हरबंस सिंह, सुरेंद्र छिंदा, हरदीप सिंह, जसवंत सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह, गुरुचरण सिंह, मोहन सिंह, हरचरण सिंह, हरदीप सिंह, सुखबीर सिंह, करण सिंह सहि अन्य संगत मौजूद रही।
संगत को संबोधित करते फौजी कॉलोनी के महामंत्री कुलवंत सिंह भट्टी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जजपा नेता योगेश शर्मा के प्रयासों से सेक्टर 10 से गंदगी उठने की जगी आस

Thu Jun 1 , 2023
जजपा नेता योगेश शर्मा के प्रयासों से सेक्टर 10 से गंदगी उठने की जगी आस। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 प्रशासन ने 2 दिन का मांगा समय, स्थानीय निवासी निराश।युवा नेता योगेश शर्मा नगर की समस्याओं को उजागर कर समाधान करवाने में अव्वल। कुरुक्षेत्र, 1 जून […]

You May Like

Breaking News

advertisement