विद्यार्थी जीवन में राजयोग की प्रेक्टिस करने से हमारा मन शक्तिशाली बनेगा : प्रो ई.वी.गिरिश

विद्यार्थी जीवन में राजयोग की प्रेक्टिस करने से हमारा मन शक्तिशाली बनेगा : प्रो ई.वी.गिरिश।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज पलवल में मास्टरिंग इन माइंड विषय पर डाला प्रकाश।

कुरुक्षेत्र, 5 अप्रैल :
गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज पलवल में ब्रह्माकुमारीज सेक्टर-8 केन्द्र द्वारा मास्टर माइंड विषय पर कार्यक्रम किया गया। इस दौरान ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय से जुड़े अंतरराष्ट्रीय वक्ता प्रोफेसर ई.वी. गिरीश मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कॉलेज की छात्राओं को अपने मन की मालिक कैसे बने, विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अक्सर हम कहते हैं कि मेरा मन मेरी बात नहीं मानता और कोई भी स्थिति आने पर हम अपने मन को नकारात्मक विचार देते हैं। जब मन को नकारात्मक विचार देते हैं, तो मन के अंदर डर, चिंता जैसी भावना पैदा होती है। यह हमारी मन की शक्ति को कमजोर कर देती है। हमारे मन के अंदर अथाह शक्ति होने के कारण हम जो जीवन में पाना चाहते हैं, वह प्राप्त नहीं कर पाते। उन्होंने बताया यदि हम अपने इस विद्यार्थी जीवन में राजयोग मेडिटेशन की प्रेक्टिस करें, तो हमारा मन शक्तिशाली बन सकता है। आप अपने मन को जो भी सकारात्मक विचार देंगे, आपका मन उसी दिशा में काम करेगा। इस दौरान ब्रह्माकुमारी मधु बहन ने सभी विद्यार्थियों को राजयोग का अभ्यास कराया और सभी ने गहन शांति की अनुभूति की। इस कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्य गगनदीप कौर ने ब्रह्माकुमारीज का इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी छात्राओं के लिए इस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए क्योंकि आज विद्यार्थियों को मोटिवेशन की बहुत जरूरत है। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। इस मौके सीमा मैडम मीनाक्षी मैडम, इकबाल कौर, करण भाई, जयपाल भाई और उषा बहन मौजूद रहे।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

15 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗੀ ਭਗਵਾਨ ਸ੍ਰੀ ਵਾਲਮੀਕੀ ਜੀ ਦੀ ਮੂਰਤੀ ਸਥਾਪਨਾ ਅਤੇ ਪ੍ਰਾਣ ਪ੍ਰਤਿਸ਼ਠਾ

Fri Apr 5 , 2024
ਫਿਰੋਜਪੁਰ 05 ਅਪ੍ਰੈਲ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= 15 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗੀ ਭਗਵਾਨ ਸ੍ਰੀ ਵਾਲਮੀਕੀ ਜੀ ਦੀ ਮੂਰਤੀ ਸਥਾਪਨਾ ਅਤੇ ਪ੍ਰਾਣ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਠਾ। ਸ੍ਰੀ ਵਿਜੇ ਸ਼ਰਮਾ ਅਤੇ ਰਜੇਸ਼ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਭਗਵਾਨ ਸ੍ਰੀ ਵਾਲਮੀਕੀ ਜੀ ਦੀ ਮੂਰਤੀ ਸਥਾਪਨਾ ਅਤੇ ਪ੍ਰਾਣ ਪ੍ਰਤਿਸ਼ਠਾ ਵੇਲੇ ਮੁੱਖ ਪ੍ਰਚਾਰਕ ਅਚਾਰੀਆ ਪ੍ਰੇਮ ਗਿਰੀ ਜੀ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ […]

You May Like

Breaking News

advertisement