Uncategorized

फरवरी में प्रस्तावित NDD एवं MR अभियान की तैयारियाँ तेज


फरवरी में प्रस्तावित NDD एवं MR अभियान की तैयारियाँ तेज
महराजगंज ब्लॉक में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय समन्वय बैठक
मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ एन. आर. वर्मा के निर्देशानुसार आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में अधीक्षक की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति रही।
बैठक का उद्देश्य आगामी माह फरवरी 2026 में प्रस्तावित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) एवं खसरा–रूबेला (MR) अभियान की प्रभावी योजना एवं क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा। अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षा विभाग, बाल विकास विभाग एवं अन्य सहयोगी विभागों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए आपसी समन्वय पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर अभियान के दौरान लक्षित आयु वर्ग के शत-प्रतिशत आच्छादन, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुदृढ़ माइक्रो-प्लानिंग, जनजागरूकता गतिविधियों, लॉजिस्टिक्स प्रबंधन तथा फील्ड स्तर पर निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी विभागों को अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप समयबद्ध तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश एवं उनके निर्देशानुसार जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं, ताकि NDD एवं MR अभियान को पूर्ण सफलता के साथ संपन्न कराया जा सके और जनपद में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel