संत महामंडल की अध्यक्षा महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्या गिरि जी महाराज ने गंगा दशहरा पर दी शुभकामनाएं

संत महामंडल की अध्यक्षा महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्या गिरि जी महाराज ने गंगा दशहरा पर दी शुभकामनाएं।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

मां गंगा सभी का कल्याण कर पवित्रता प्रदान करे : महामंडलेश्वर विद्या गिरि।

कुरुक्षेत्र, 29 मई : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित धार्मिक संस्थाओं की परमाध्यक्ष एवं संत महामंडल की अध्यक्षा महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्या गिरि जी महाराज ने समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं और कामना की है कि समस्त पापों को धोने वाली पतित पावनी मां गंगा का आशीर्वाद सभी लोगों पर सदैव बना रहे।
महामंडलेश्वर विद्या गिरि ने कहा कि गंगाजल से जिस प्रकार लोग पवित्र हो जाते हैं उसी प्रकार गंगा के आशीर्वाद से लोगों के मन भी पवित्र रहें। अगर लोगों के मन से ईर्ष्या की मैल मिट जाए तो देश में एक प्रेम का वातावरण बन जाएगा। महामंडलेश्वर विद्या गिरि ने कहा कि भगवान शिव के भाल को सुशोभित करने वाली मां गंगा असंख्य जीवों के कष्टों का शमन करती हैं। ऐसी पुण्य सलिला मोक्षदायिनी मां गंगा को बारंबार प्रणाम है। मां गंगा भारत की समृद्ध संस्कृति और लोक आस्था की सनातन स्त्रोत हैं।
संत महामंडल की अध्यक्षा 1008बड़वामी विद्या गिरि जी महाराज।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बच्चों को केवल अक्षर ज्ञान नहीं संस्कार और भारतीयता की भावना भी चाहिए : डा. जय भगवान सिंगला

Mon May 29 , 2023
बच्चों को केवल अक्षर ज्ञान नहीं संस्कार और भारतीयता की भावना भी चाहिए : डा. जय भगवान सिंगला। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 समर्थ भारत केंद्र के बच्चों के बीच रह कर डा. जय भगवान सिंगला ने की चर्चा। कुरुक्षेत्र, 29 मई : कुरुक्षेत्र की धरती […]

You May Like

Breaking News

advertisement