संत महामंडल की अध्यक्षा महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्या गिरि जी महाराज ने गंगा दशहरा पर दी शुभकामनाएं

संत महामंडल की अध्यक्षा महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्या गिरि जी महाराज ने गंगा दशहरा पर दी शुभकामनाएं।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

मां गंगा सभी का कल्याण कर पवित्रता प्रदान करे : महामंडलेश्वर विद्या गिरि।

कुरुक्षेत्र, 29 मई : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित धार्मिक संस्थाओं की परमाध्यक्ष एवं संत महामंडल की अध्यक्षा महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्या गिरि जी महाराज ने समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं और कामना की है कि समस्त पापों को धोने वाली पतित पावनी मां गंगा का आशीर्वाद सभी लोगों पर सदैव बना रहे।
महामंडलेश्वर विद्या गिरि ने कहा कि गंगाजल से जिस प्रकार लोग पवित्र हो जाते हैं उसी प्रकार गंगा के आशीर्वाद से लोगों के मन भी पवित्र रहें। अगर लोगों के मन से ईर्ष्या की मैल मिट जाए तो देश में एक प्रेम का वातावरण बन जाएगा। महामंडलेश्वर विद्या गिरि ने कहा कि भगवान शिव के भाल को सुशोभित करने वाली मां गंगा असंख्य जीवों के कष्टों का शमन करती हैं। ऐसी पुण्य सलिला मोक्षदायिनी मां गंगा को बारंबार प्रणाम है। मां गंगा भारत की समृद्ध संस्कृति और लोक आस्था की सनातन स्त्रोत हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनदर्शन में अपर कलेक्टर नें प्राप्त आवेदनों को त्वरित निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश

Tue May 30 , 2023
जनदर्शन में कुल 105 आवेदन हुए प्राप्त जांजगीर-चांपा 30 मई 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में कल अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य ने अपने कार्यालय कक्ष में कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न दूरस्थ स्थानों से पहुंचे आमलोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर पूरी गंभीरता […]

You May Like

Breaking News

advertisement