कोंडागांव, 21 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा सेजेस केशकाल के प्रभारी प्राचार्य श्री मनोज कुमार डडसेना को कार्य में लापरवाही बरतने पर प्राचार्य पद से हटाया गया है। उनके स्थान पर वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती संगीता भास्कर को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। जारी आदेश के अनुसार श्री मनोज कुमार डडसेना प्रभारी प्राचार्य सेजेस केशकाल के द्वारा अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही किये जाने से विद्यालय संचालन में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था। उक्त कृत्य को देखते हुए श्री मनोज कुमार डडसेना को प्रभारी प्राचार्य से पृथक करते हुए शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केशकाल, विकास खण्ड केशकाल के वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती संगीता भास्कर, व्याख्याता एल०बी को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय केशकाल को प्रभारी प्राचार्य का दायित्व आगामी आदेश पर्यन्त कार्य सम्पादन करने हेतु आदेशित किया जाता है।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
जगदलपुर, 21 अगस्त 2025/ हैदराबाद की निजी सिक्योरिटी कम्पनी के सहयोग से जिले के जनपद पंचायतों के 25 अगस्त से 05 सितंबर तक सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाईजर पद के लिए रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। जिसमें सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाईजर पद पर सेवाएं देने के इच्छुक युवाओं का […]