![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230502-WA0011-1024x650.jpg)
श्री दक्षेश्वर महादेव का आशीर्वाद लेकर की उन्नत भारत सेवाश्री 2023 की कार्यवाही आरंभ।
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
हरिद्वार (कनखल)। उन्नत भारत संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा नाथ ने कनखल स्थित श्री दक्षेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का आशीर्वाद लिया। उत्तराखण्ड कार्यकारिणी की चयन प्रक्रिया आरंभ करने से पूर्व दौरे के दौरान उन्होंने महादेव के आशीर्वाद से कार्यवाही आरंभ की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर के विश्वेश्वर पुरी जी से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम की जानकारी भी दी।
हर वर्ष की ही भांति इस वर्ष भी अवार्ड समारोह कई संतों के आशीर्वाद और उनकी उपस्थिति में किया जाएगा। इस अवसर पर सुषमा नाथ ने बताया की महादेव के आशीर्वाद से बेहतर आरंभ हो ही नहीं सकता है। पिछले वर्ष का समारोह में संत महामंडल की अध्यक्षा महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी विद्यागिरी जी महाराज मौजूद रहीं थी, और इस वर्ष भी कई संतों को कार्यक्रम में निमंत्रित किया जाएगा।
इस अवसर पर श्री दक्षेश्वर मंदिर के विश्वेश्वर पुरी जी ने मंदिर में विराजमान श्री दक्षेश्वर महादेव के ज्योतिर्लिंग की महत्ता भी बताई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा नाथ ने महादेव का जलाभिषेक कर उनसे देश व दुनिया में शांति की मनोकामना मांग कर कार्यक्रम की कार्यवाही का श्री गणेश किया।