फतेहगंज पश्चिमी में ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,चेयरमैन इमराना बेगम ने कराया लंगर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की 1501वीं सालाना विलादत के मुबारक मौके पर कस्बे और थाना क्षेत्र में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी अकीदत, मोहब्बत और शानो-शौकत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे, नौजवान, बुजुर्ग और अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस के दौरान अमन, मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम दिया गया। फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम और उनके पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई की तरफ से जगह-जगह लंगर का भी आयोजन किया गया। सुबह से ही कस्बे की फिजाओं में नात-ओ-सलाम की सदाएं गूंजने लगीं। मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों पर महफिल-ए-नात का सिलसिला चलता रहा। घरों, दुकानों और गलियों को झंडियों, रंग-बिरंगी रोशनियों और परचमों से सजाया गया था, जिससे पूरे कस्बे में रूहानी और पुरनूर माहौल नजर आया। सुबह करीब नौ बजे जामा मस्जिद, गौसिया मस्जिद, कादरी मस्जिद समेत विभिन्न मस्जिदों और मदरसों से अंजुमनें अपने-अपने इलाकों से जुलूस की शक्ल में रवाना हुईं। जुलूस में शामिल लोग नात-ए-पाक और सलाम पेश करते हुए आगे बढ़े। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में जुलूस को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
जुलूस कस्बे के मुख्य मार्गों से होता हुआ मुख्य मार्ग पर पहुंचा, जहां विभिन्न अंजुमनों का चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर एवं पूर्व चेयरमैन शकील अहमद अंसारी, हाजी मौलाना अकील अहमद अंसारी और अन्य प्रमुख समाज सेवियों ने लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद जुलूस लोधीनगर चौराहे पर पहुंचा, जहां उलमा ए किराम ने तकरीरें पेश करते हुए पैगम्बर ए करीम की सीरत-ए-पाक पर रोशनी डाली और उनके बताए अमन, भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत के रास्ते पर चलने की अपील की। इसके बाद जुलूस बिजलीघर पहुंचा, जहां दुआ-ए-खैर के साथ जुलूस का समापन हुआ।
जुलूस में उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
जुलूस में सभी मस्जिदों के इमाम और विभिन्न अंजुमनों के पदाधिकारियों के अलावा चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, सभासद शराफत हुसैन, सभासद मौलाना अहसन अंसारी, सभासद डॉक्टर मोईन उद्दीन, सभासद जाकिर हुसैन, सभासद युनूस भाई, सभासद तसलीम और टिंकू, सभासद महेंद्र पाल शर्मा, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, अबोध सिंह, मोनू ठाकुर, कृपाल सिंह, प्रदीप गुप्ता, वसीर अहमद, वसीम, अब्दुल वाजिद अंसारी, बाबू सकलैनी, युसूफ सकलैनी, इलियास सकलैनी, रियासत भाई, इम्तियाज हुसैन, इकबाल सकलैनी, रफीक हुसैन, चिढढा चौधरी, कफील भाई, इकरार हुसैन, इंतजार हुसैन, मोहम्मद शरीफ सकलैनी, एम इश्तियाक खान, सुल्तान नेताजी, मोहम्मद नईम उर्फ विटटी, सैयद, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, हसनैन, हसन, हमजा, शनाया, मोहम्मद इकबाल नबी, नूर फातिमा, अबरार, फुरकान, एडवोकेट इमरान अंसारी, सरफराज अंसारी, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अकरम खान, कपड़ा व्यापारी ताहिर राजा नूरी, नवैद कादरी, बख्तियार अंसारी, वक्तयार अंसारी, नईम अंसारी, एडवोकेट इफ्तिखार अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा विधान सभा में कार्य सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

Thu Aug 27 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877 चंडीगढ़, 26 अगस्त : हरियाणा विधान सभा की कार्य सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी मानसून सत्र के कार्य एवं कार्यसूची पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।बैठक में […]

You May Like

Breaking News

advertisement